पटना में ठंड का असर, 8वीं क्लास तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद

0
163

पटना: पटना में मौसम ने एकाएक करवट बदल ली है। यहां हल्की हल्की बारिश हो रही है।  मौसम विभाग के अनुसार इससे ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी। कड़ाके की सर्दी और मौसम में बदलाव के चलते पटना जिले के आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

NO

इस संबंध में पटना के डीएम ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक आठवीं कक्षा से ऊपर तक के क्लास सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित होंगे।