आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं का सम्मान

0
9

राजनांदगांव।  सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह के अंतर्गत ग्राम पंचायत नागलदाह के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में सेक्टर स्तरीय ‘आंगन मिलन सेवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच मोनिका सतीश सिंह नादम, उपसरपंच, सचिव, पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों सहित परियोजना अधिकारी गोदावरी वर्मा, सेक्टर पर्यवेक्षक अंजु प्रभा ठाकुर, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी के बच्चों ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने पोषण शपथ ली तथा पौष्टिक थाली का प्रदर्शन कर संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बच्चों के हित में करने वाली लकेश्वरी वर्मा एवं लिलिमा वर्मा को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थी संगीता वर्मा से संवाद किया गया। मितानिन तारा वर्मा एवं जैना वर्मा का भी सम्मान किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री रीना वर्मा, रोहिणी साहू एवं रामदुलारी साहू तथा सहायिकाओं पार्वती वर्मा, ममता साहू एवं यशोदा सेन को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। केंद्र के कार्यों में सहयोग करने वाली दुर्गा वर्मा, राकेश्वरी वर्मा तथा किशोरी बालिका सुश्री रिंकी वर्मा को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्री गणेश ग्राम संगठन एवं श्री प्रमोद वर्मा के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन किया गया। वहीं ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत सरपंच ने मुनगा पौधारोपण किया। ग्राम संगठन की पोषण सखी शिरिन अंजुम, कृषि सखी हेमिन साहू, सक्रिय महिला अध्यक्ष केसरी साहू, पशु सखी अमरीका साहू एवं सचिव मधु वर्मा सहित ग्रामीणों की सहभागिता रही।