Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश104 वर्ष के हबीब नजर ने किया 50 की फिरोज जहां से...

104 वर्ष के हबीब नजर ने किया 50 की फिरोज जहां से निकाह

भोपाल के चचा स्वतंत्रता संग्र्राम सेनानी हबीब नजर आजकल चर्चा में छाये हुए हैैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह दावा किया गया है कि उन्होंने 103 साल की उम्र गुजर जाने के बाद एक बार फिर से निकाह कर लिया है। वीडियो इस वजह से और वायरल हो गया क्योंकि जिन बेगम साहिबा से उन्होंने निकाह किया है उनकी उम्र भी 50 साल की है। वायरल वीडियो में हबीब नजर अपनी बेगम फिरोज जहां के साथ नजर आ रहे हैैं। हबीब नजर एक स्वतंत्रता संग्र्राम सेनानी हैैं और उन्होंने देश में आजादी के लिये लड़ी गई लड़ाई में हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि नजर साहब अभी भी पूरी तरह स्वस्थ हैैं। एक साल पहले ही उन्हें अपनी देखभाल के लिये किसी एक साथी की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने एक बार फिर से निकाह करने का मन बनाया और ऐसे में उनकी नई बेगम की तलाश फिरोज जहां पर जाकर पूरी हुई जो कि 50 की उम्र की है और उनकी रजामंदी के बाद उन्होंने फिरोज जहां से निकाह कर लिया। हालांकि बताया जा रहा है कि उनका यह निकाह एक साल पहले ही हो चुका है।

उनके पोते जानकारी देते हुए बताते हैैं कि हबीब नजर की पूर्व में दो बार निकाह हो चुका है और उनकी पहले की दोनों पत्नियां इस दुनिया को छोड़ जा चुकी हैैं। पहला निकाह उन्होंने नासिक में किया था और कुछ समय बाद उनकी बेगम अल्लाह को प्यारी हो गई थी। उसके वर्ष बीत जाने के बाद हबीब नजर ने एक बार निकाह करने की सोची और दूसरा निकाह उन्होंने उत्तरप्रदेश के लखनऊ में किया लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी दूसरी बेगम भी इस दुनिया से चल बसी। हबीब नजर अब 104 साल के हैैं और उनकी नयी बेगम भी 50 साल की हो चुकी हैैं। हबीब नजर बताते हैैं कि उनकी नयी बेगम फिरोज जहां भी अकेली थी और दोनों ने तय किया कि हमसफर बना जाए और फिर उन्होंने निकाह कर लिया। फिरोज जहां भी कहती हैैं कि यह निकाह उन्होंने अपनी मर्जी से किया है। हबीब नजर भोपाल के इतवारा में रहते हैैं और लोग उन्हें मंझले भाई के नाम से जानते हैैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments