Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशAccident:डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की...

Accident:डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

Accident:मध्यप्रदेश के डिंडौरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं।डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बिछिया चौका के पास हुआ। सभी यात्री पिकअप में बैठे थे। 14 मृतकों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।14 यात्रियों की मौत और 21 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने की है। जानकारी के अनुसार, बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव में चौक कार्यक्रम के लिए ग्रामीण रिश्तेदारों के साथ गए हुए थे। मसूर घुघरी से लौटते समय अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में 20 फीट नीचे जा गिरा। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हालचाल जान रहे हैं।

डिंडौरी सड़क हादसे की खबर के बाद मंत्री सम्पतिया उइके शाहपुरा पहुंच गई हैं। उन्होंने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जताया है। उन्होंने कहा कि दुखद घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी मौके पर मौजूद हैं, अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए डिंडौरी से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments