Thursday, October 5, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशCrime News: झाड़ फूंक के बहाने आठ वर्ष तक दुष्कर्म

Crime News: झाड़ फूंक के बहाने आठ वर्ष तक दुष्कर्म

Crime News: चक्कर आने का इलाज झाड़ फूंक कर करने के बहाने मंडीदीप निवासी एक महिला के साथ एमपी नगर में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आइ वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला मंडीदीप में रहती है। उसे चक्कर आने की बीमारी थी।

बीमारी खत्म हो जाएगी

वर्ष 2015 में महिला का पति और सास उसे लेकर एमपी नगर में दिलीप बुंदेला नाम के एक व्यक्ति के पास आए थे। उन्हें बताया गया था कि दिलीप बुंदेला नौकरी दिलाने का काम करता है साथ ही वह झाड़-फूंक का काम करता है। उसका कार्यालय विशाल मेगामार्ट के पास एक बहुमंजिला इमारत में है। वह झाड़-फूंक करने का काम भी करता है। पहली बार जब महिला वहां पर पहुंची तो दिलीप उसे कार्यालय के ही एक कमरे में ले गया तथा उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। दुष्कर्म करने के बाद उसने महिला से कहा कि तुम्हें बार-बार आना पड़ेगा, जल्द ही बीमारी खत्म हो जाएगी।

दुष्कर्म का मामला दर्ज

पिछले आठ साल में महिला कई बार दिलीप बुंदेला के कार्यालय गई, जहां पर उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले बीमार होने पर पति ने कहा फिर चलो, तो उसने बताया कि दिलीप बुंदेला उसके साथ दुष्कर्म करता है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments