Sunday, September 24, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशCrime : बेटी को करते थे परेशान, गुस्साए पिता ने दोनों को...

Crime : बेटी को करते थे परेशान, गुस्साए पिता ने दोनों को मारकर भर दिया बोरे में, फैली सनसनी

Crime News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बोरे में बंद 2 लाशें मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदेही को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि दोनों युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे और उसे परे शान करते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले दोनों युवकों को बोलेरो से टक्कर मारी गई थी।

घटना आगर-मालवा के कानड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि कानड़ थाना पुलिस को ग्राम बटावदा के एक खेत में दो शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तस्दीक करने पर बताए गए स्थान पर एक कमरे से बोरे में भरे दो शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि वारदात ग्राम बटावदा के एक खेत में अंजाम दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पाया कि दोनों युवकों की हत्या शनिवार रात को की गई थी। पुलिस ने संदेही शाजापुर जिले के झिकडि़या गांव के मेहरबान सिंह को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी का कहना है कि दोनों ही उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और परेशान करते थे।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ उसका कोई साथी तो शामिल नहीं था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी नेबताया कि इनकी हत्या देर रात की गई। आरोपी ने पहले बोलेरो से दोनों युवकों की बाइक को टक्कर मारी और बाइक को झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद दोनों को गाड़ी में डालकर खेतों में लेगया। आरोपी ने खेतों में ही दोनों को खूब पीटा जिससे उनकी मौत हो गई।

आरोपी ने दोनों युवकों की लाश बोरे में भरकर वहीं रख दी

आरोपी ने दोनों युवकों की लाश बोरे में भरकर वहीं रख दी। पुलिस ने बोलोरो गाड़ी जप्त कर ली है। इसमें खून के धब्बे मिलेहैं। दोनों मृतक युवकों की उम्र 24 और 22 साल के आसपास बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात यह कि आरोपी का कहना हैकि वह दोनों युवकों को ठीक सेनहीं जानता है। बताया जाता हैकि दोनों युवकों को लाठी और डंडे सेखूब पीटा गया जिससे उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments