Wednesday, September 27, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशजया किशोरी ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन, जानिए धीरेंद्र कृष्ण...

जया किशोरी ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन, जानिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर क्या कहा

यूनिफॉर्म सिविल कोड: देश इस में इस समय चारों तरफ यूनिफॉर्म सिविल कोड की ही चर्चा है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मध्य प्रदेश में दिए गए बयान के पश्चात् इस पर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच ग्वालियर पहुंचीं मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जया किशोरी ने बोला कि जो काम देश हित के लिए हो, उसे अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिससे देश को फायदा हो लोगों को भी उसका समर्थन करना चाहिए।

हिंदू राष्ट्र की मांग

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू राष्ट्र की मांग के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैंने धीरेंद्र शास्त्री को कभी सुना नहीं है। मैं अपनी कथा तक ही सीमित हूं। देश में क्या होना चाहिए, यह तय करना सरकार का काम है। जया किशोरी ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनता है तो उन्हें खुशी होगी। लेकिन जो भी हो, कानून के दायरे में होना चाहिए। राजनीति गलत नहीं है अगर कृष्ण जी जैसी की जाए। महाभारत में श्रीकृष्ण ने राजनीति ही की है।

सबको बताकर करेंगी शादी

जया ने यह भी कहा कि वे सबको बताकर शादी करेंगी। सोशल मीडिया पर वह इसकी जानकारी शेयर करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की जानकारी नहीं है, तब तक लोग आश्वस्त रह सकते हैं कि उनकी शादी नहीं हुई है।

बच्चों को ग्रंथों के बारे में बताना चाहिए

जया किशोरी ने कहा कि इसके लिए बच्चों को ग्रंथों के बारे में बताना चाहिए। वे ग्रंथों से सही और गलत का फर्क समझ सकते हैं। ग्रंथों में अच्छी बात और सच्ची बात लिखी है। वह जानने के बाद बच्चे समझ जाएंगे कि क्या अच्छा है और क्या बुरा। इसके बाद वे भ्रमित नहीं होंगे। राजनीति में प्रवेश के सवाल अपना रुख स्पष्ट करते हुए जया किशोरी ने कहा कि उनका मन नहीं है।

आदिपुरुष फिल्म पर हुए विवाद और बॉलीवुड में खराब कंटेंट को लेकर उन्होंने कहा कि हमें खुद तय करना होगा कि हमें क्या देखना है और क्या नहीं। हम दूसरों को रोक नहीं सकते, लेकिन हमें अगर कुछ पसंद नहीं है तो वह हम न देखें।

राजनीति गलत नहीं है

जया किशोरी ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। सनातन धर्म आगे बढ़ेगा, सनातनी होने के नाते खुशी होगी। लेकिन, जो भी हो कानून के दायरे में हो तो अच्छा होगा। मैं हमेशा कहती हूं कि आप धर्म के साथ राज धर्म की सीख लेकर राजनीति करेंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा। क्योंकि, राजनीति गलत नहीं है अगर कृष्ण जी जैसी की जाए तो। क्योंकि महाभारत में श्रीकृष्ण ने राजनीति ही की है। आप कृष्ण जैसी राजनीति करेंगे तो युद्ध जीत जाएंगे, दुर्योधन जैसी राजनीति करेंगे तो युद्ध हार जाएंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments