Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP News: 25 दिन में, 25,000 मांस-मछली की दुकानें बंद

MP News: 25 दिन में, 25,000 मांस-मछली की दुकानें बंद

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को अपने गृहनगर और महाकाल की नगरी उज्जैन में पहुंचे थे। उज्जैन में उन्होंने विकास कार्यों से जुड़े लगभग 187 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन पर लगभग 218 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। डा. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास सभी योजनाओं को जारी रखा जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने चर्चा में बताया कि उन्होंने 14 दिसंबर को मध्यप्रदेश की कमान संभालते ही राज्य में खुलेआम बिकने वाली मांस-मछली की दुकानों पर पाबंदी लगाने के सख्त निर्देश जारी कर दिये थे। उन्होंने कहा कि पिछले 25 दिनों के भीतर ही 25000 ऐसी दुकानों को बंद करवा दिया है जो खुले में मांस बेचने का काम कर रही थीं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि मैंने निर्देश दिया है कि खुले में मांस-मछली बेचने पर दुकानों को हटा दिया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई मकर संक्रांति जाएगी

सीएम डा. मोहन यादव ने उज्जैन में बातचीत के दौरान बताया कि राज्य में मकर संक्रांति को महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में ही भगवान कृष्ण ने 64 कलाएं सीखी थीं। हिन्दू मान्यता के अनुसार उज्जैन में ही श्री कृष्ण ने संगीत और नृत्य से संबंधित 64 कलाएं मात्र 64 दिनों में ही सीख ली थी। उज्जैन को महाकाल की नगरी के रूप में जाना जाता है। सीएम ने उज्जैन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर बल दिया और बताया कि उज्जैन वह शहर है जहां से महान राजा अशोक के बेटी संघमित्रा और बेटा महेंद्र श्रीलंका बोध धर्म का प्रचार करने गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments