Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP News: जनसंम्पर्क आयुक्त को हटाया, तीन जिलें के कलेक्टर बदले

MP News: जनसंम्पर्क आयुक्त को हटाया, तीन जिलें के कलेक्टर बदले

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया है, जिसमें तीन जिलों के कलेक्टरों में परिवर्तन किया गया है। इस फेरबदल के तहत, उज्जैन जिले के कलेक्टर पद से हटाए जाने वाले वर्तमान कलेक्टर को बदलकर नीरज कुमार जैन को उज्जैन का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने लोकसभा चुनाव के पहले प्रशासनिक सर्जरी करना शुरू कर दी है। रविवार को सरकार ने उज्जैन, बैतूल व नर्मदापुरम के कलेक्टरों सहित 10 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री, विमानन और जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल के स्थान पर संदीप यादव को सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। विवेक पोरवाल को प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है, उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सरकारी आदेश जारी हुआ है उसके मुताबिक उज्जैन (Ujjain), बैतूल (Betul), गुना (Guna) और नर्मदा पुरम (Narmadapuram) के कलेक्टरों को बदला गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है।

सरकार ने तीन जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं जबकि संदीप यादव को राज्य का नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रविवार को आदेश जारी किया गया है जिसमें नर्मदा पुरम जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है जबकि उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को सामान्य प्रशासन विभाग में उपसचिव बनाया गया है। इसी तरह बैतूल कलेक्टर अमन वीर सिंह बेस को हटाकर उन्हें गुना का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का भोपाल से बैतूल बतौर कलेक्टर ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार इस सोनिया मीणा को नर्मदा पुरम का कलेक्टर बनाया गया है।

उज्जैन के पूर्व संभाग आयुक्त को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उज्जैन के पूर्व संभाग आयुक्त और वर्तमान में राजस्व आयुक्त संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री के सचिव विवेक पोरवाल को राजस्व आयुक्त बनाकर नई पद स्थापना की गई है। वहीं, उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह को भोपाल स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाकर भेजा गया है।जबलपुर की नगर पालिका आयुक्त स्वप्निल जी वानखेडे को भोपाल में उपसचिव के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उज्जैन की अपर कलेक्टर प्रीति यादव को जबलपुर के नगर पालिका का आयुक्त बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments