Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP: शिवराज सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल मंगुभाई पटेल...

MP: शिवराज सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपा त्यागपत्र

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम के नाम की घोषणा हो गई है। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। BJP ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए डॉ. मोहन यादव के नाम को फाइनल किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान अब सीएम नहीं होंगे। मोहन यादव एमपी के नए सीएम होंगे। शिवराज सिंह चौहान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मोहन यादव ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं!

भाजपा नेता मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले उन्होंने ट्वीट में कहा, मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्‍वास है कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे। इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं! राजेंद्र शुक्ल ब्राह्मण समाज से आते हैं। जगदीश देवड़ा एससी समाज से आते हैं। राजेंद्र शुक्ल चार बार राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वो बघेलखंड रीजन से आते हैं। इस बार पांचवी बार विधायक बने हैं। साल 2003 में राजेंद्र शुक्ल पहली बार विधायक बने थे। इस बार 21 हजार 339 वोटों से चुनाव जीते हैं। वहीं जगदीश देवड़ा मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो सात बार के विधायक बन चुके हैं। तीन बार मध्य प्रदेश की सराकर में मंत्री रह चुके हैं। नरेंद्र सिंह तोमर अब मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष होंगे। केंद्र सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वो दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments