Thursday, October 5, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशराजभवन में शपथ ग्रहण समारोह, आज राजेंद्र शुक्ल, बिसेन और लोधी बनेंगे...

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह, आज राजेंद्र शुक्ल, बिसेन और लोधी बनेंगे मंत्री

शपथ ग्रहण समारोह: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार सुबह 8.45 बजे होगा। देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को मंत्रियों के नाम की सूची सौंपी। राजभवन ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली है। मंत्रिमंडल में चार मंत्री पद रिक्त हैं, लेकिन तीन नामों पर ही सहमति बनी है। चौथे नाम पर विचार चल रहा है। शनिवार सुबह रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से विधायक राहुल लोधी को मंत्री बनाया जाएगा। राजेंद्र शुक्ल और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट तो लोधी को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। अगर सहमति बनती है तो मंत्रिमंडल में रिक्त चौथे पद के लिए पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य या किसी आदिवासी को मंत्री बनाया जा सकता है।

मंत्रिमंडल में चार पद रिक्त

शिवराज मंत्रिमंडल में 35 में से चार पद खाली हैं। अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा 30 मंत्री हैं। अब चुनाव आचार संहिता लगने के करीब डेढ़ महीने पहले तीन नए चेहरों को शपथ दिलाने की चर्चा है। इससे सरकार जातिगत, क्षेत्रीय समीकरण साधने के साथ ही नाराजगी दूर करना चाहती है।

विंध्य में ब्राह्मण कार्ड चला

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल फिर मंत्री बनने जा रहे हैं। रीवा संभाग की पांच सीटों को छोड़कर बाकी भाजपा के कब्जे हैं, लेकिन मंत्रिमंडल में कम स्थान मिला था। ऐसे में राजेंद्र शुक्ला को मंत्री बनाकर भाजपा विंध्य में ब्राह्मण कार्ड चला है। शुक्ला विंध्य में पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं।

महाकौश में ओबीसी वर्ग को साध रहे

वहीं पूर्व मंत्री और विधायक गौरीशंकर बिसेन अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। अभी वे मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। गौरीशंकर बिसेन ने सात बार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव जीता है। महाकौशल में बड़ी संख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं। बालाघाट में बिसेन समाज के मतदाताओं की संख्या भी बहुत है। ऐसे में बिसेन को मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति बनाई जा रही है।

लोधी के जरिए बुंदेलखंड जीतने की रणनीति

राहुल सिंह लोधी पहली बार के विधायक हैं। वह 2018 में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। राहुल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल में बड़ी संख्या में लोधी मतदाता हैं। राहुल लोधी को मंत्री बनाकर भाजपा बुंदेलखंड के साथ ही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लोधी के साथ ओबीसी ओबीसी मतदाताओं को साधेगी।

कई दिनों से चल रही थी अटकलें

शिवराज मंत्रिमंडल में विस्तार की पहले भी कई बार अटकलें चली हैं, लेकिन इस बार कुछ दिनों से मंत्रिमंडल से विस्तार की चल रही अटकलों को अब विराम लग गया हैं। मंत्री बनने की संभावना के चलते राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन के सैकड़ों समर्थक कई दिनों से भोपाल में डेरा डाले हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments