Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशप्राण प्रतिष्‍ठा: सभी जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें, सरकारी...

प्राण प्रतिष्‍ठा: सभी जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें, सरकारी छुट्टी देने की तैयारी

भोपाल ।   अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश भी राममय होगा। सभी मंदिरों में रामधुन, भजन-कीर्तन होंगे। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली जाएंगी।

मंदिरों में सीधे प्रसारण की व्‍यवस्‍था : मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें, इसके लिए सरकारी छुट्टी देने की भी तैयारी है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन मांग भी कर चुके हैं।

बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि 22 जनवरी को बिजली आपूर्ति किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

अन्‍य राज्‍य घोषित कर चुके हैं सरकारी छुट्टी : अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए उत्‍तर प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी घोषित की जा चुकी है। उम्‍मीद है कि अगले एक-दो दिन में मध्‍य प्रदेश में भी इस दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments