Monday, April 14, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए मतदान कल, इन सीटों पर...

मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए मतदान कल, इन सीटों पर रहेगी नजरें, वोटिंग से जुड़ी खास बातें

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को एक ही चरण में सभी 230 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। यहां भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दल भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। लेकिन लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला रहेगा। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान बुधवार (15 नवंबर) को खत्म हो गया। एक तरफ बीजेपी दावा कर रही है कि उसकी फिर से सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस कह रही है कि इन्होंने हमारी सरकार गिराकर धोखे से सत्ता में वापसी की थी। ऐसे में जनता उनके साथ। यहां सत्ता के लिए मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी के प्रचार की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने संभाली। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने दम भरा ऐसे में जनता का किसका साथ होगी ये तो 3 दिसंबर को परिणाम आने पर ही पता लगेगा, लेकिन राज्य में शुक्रवार (17 नवंबर) विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले आईए सब कुछ जान लेते हैं।

इन सीटों पर रहेगी नजरें

बीजेपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीहोर जिले की बुधनी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। चौहान ने बुधनी से 1990 में पहली बार विधायक बने थे। यहां से लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। वो सबसे ज्यादा राज्य में चार बार सीएम बने हैं। दतिया सीट पर भी सबकी नजरें टिकी होगी। यहां से बीजेपी ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर दांव लगाया है। मिश्रा 1990 में पहली बार विधायक बने थे। वो 2003 से बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर जिले की इंदौर 1 सीट से टिकट दिया गया है। विजयवर्गीय पांच बार विधायक और इंदौर के मेयर रह चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले की दिमनी से उम्मीदवार बनाया है। तोमर मुरैना से ही लोकसभा सांसद हैं। वहीं पांच बार के लोकसभा सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल महाकौशल रीजन के नरसिंहपुर सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी और कांग्रेस का मुद्दा

बीजेपी का अभियान ‘‘ एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी” के नारे इर्द-गिर्द बुना गया था। वहीं कांग्रेस का चुनाव प्रचार जाति सर्वेक्षण और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण के वादे पर केंद्रित था, जो राज्य की आबादी का लगभग 48 प्रतिशत है।

मतदान से जुड़ी खास बातें

  • मतदान की तारीख 17 नवंबर।
  • मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे।
  • एमपी में कुल 2023 सीटों पर मतदान।
  • कुल मतदान केंद्र 2049 है।
  • प्रदेश में कुल 2533 उम्मीद्वार मैदान में उतरे।
  • प्रदेश में कुल मतदाता की संख्या 5,60,60,925 है।
  • पुरुष मतदाता की संख्या 2,88,25,607 है।
  • महिला मतदाता की संख्या 2,72,33,945 है।
  • तीसरे लिंग के मतदाता 1,373 ​हैं।
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group