Thursday, February 20, 2025
Homeराज्‍यराजस्‍थानलूट और महिला की हत्या करने वाले दो बदमाश टोंक से गिरफ्तार

लूट और महिला की हत्या करने वाले दो बदमाश टोंक से गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर के पॉश इलाके में लूट और महिला की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी वारदात के करीब छह घंटे बाद टोंक से हुई। जयपुर लाने के दौरान दोनों ने भागने की भी कोशिश की। इस दौरान एक बदमाशों के पैर फ्रैक्चर हो गए।
बता दें गुरुवार शाम करीब विद्याधर नगर पुलिस को महिला की हत्या की सूचना मिली थी। महिला की पहचान सरोज बंसल (55) के रुप में हुई थी। डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घर से ज्वेलरी और कैश भी गायब था। महिला के पति गोविंद बंसल ने पत्नी की हत्या की सूचना दी थी। एसएचओ ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदिग्ध मुंह पर कपड़ा बांधकर शाम करीब 5:30 बजे नजर आए थे। जो करीब आधे घंटे तक घर में रहे। 
पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची ने नकाबपोश बदमाशों को सरोज बंसल के घर से निकलते देखा था। बच्ची के अपने मम्मी-पापा को बताया तो उन्होंने सरोज के पति गोविंद बंसल को सूचना दी। बंसल रात करीब 7:30 बजे घर पहुंचे तो पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। सरोज के बंधक हालत में मिलने पर पड़ोसियों की मदद से गोविंद ने अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले है। सरोज के एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी। पति गोविंद बंसल छोटे भाई की स्टेशनरी की दुकान पर रहते हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक बदमाश ने वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी की थी। रेकी के बाद दो साथियों को लूट के लिए भेजा। घर के अंदर सरोज से झड़प हुई। महिला के शोर मचाया तो बदमाशों ने उसका मुंह-नाक दबा दिया। सांस नहीं ले पाने के चलते सरोज की मौत हो गई। दोनों बदमाश लूट का माल समेट कर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि हत्या कर भागे बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस किया गया। पुलिस टीम ने करीब 6 घंटे में दोनों बदमाशों को टोंक से दबोच लिया। 
टोंक से जयपुर लेकर आने के दौरान दोनों बदमाशों ने रास्ते में टॉयलेट जाने के लिए कहा। रास्ते में दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पीछा कर पकड़ने के दौरान दोनों बदमाश गड्ढे में गिर गए। इससे दोनों बदमाशों के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इलाज के बाद जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तायर कर पूछताछ करेगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group