Sunday, May 19, 2024
Homeट्रेंडिंग MP में 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी...अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप, 41% से...

 MP में 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी…अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप, 41% से ज्यादा बच्चे फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। जो छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि 41.9% स्टूडेंट्स फेल हो गए। यह पिछले साल से 5.19 प्रतिशत कम है। मेरिट में 82 स्टूडेंट्स हैं। इनमें 37 छात्र और 45 छात्राएं हैं। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

वहीं 12वींमें इस साल 64.49 प्रतिशत नियमित और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। अंशिका मिश्रा ने मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में 500 में से 493 और मुस्कान दांगी ने कॉमर्स में 493 नंबर हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। वहीं, शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments