Sunday, May 19, 2024
Homeट्रेंडिंगरैली के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी...यवतमाल में दे रहे थे चुनावी...

रैली के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी…यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

मुंबई। लोकसभा चुनाव के बीच सभी उम्मीदवार प्रचार में जुटे है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी प्रचार में हिस्सा ले रहे थे। खबर है कि, इस दौरान वह बेहोश हो गए है। वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले भी नितिन गडकरी की तबियत अचानक ख़राब हो चुकी है। 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments