अजब गजबः यात्रा तो सभी लोग करते है, लेकिन कुछ लोग यात्रा के दौरान ऐसी हरकत कर देते है जिससे वहां के आस-पास बैठे लोगों को शार्मिदा होना पड़ता है। आज हम आपको के कुछ ऐसे ही यात्रियों से मिलवाएंगे।
महिला ने दांत काटा
साउथवेस्ट एयरलाइन्स से यात्रा कर रहे एक शख्स के पैर में महिला ने दांत काट लिया। पहले उसने प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। जब एक शख्स ने उसे रोका तो महिला उसके पैर में लटक गई। महिला ने शख्स के पैर का मांस नोच दिया था। बाद में यात्री को एंटीबायोटिक दिया गया और हेपेटाइटिस से प्रिवेंशन के लिए सुई दिया गया। यह घटना 2022 की थी।
दरवाजा खोलने की कोशिश की
30 जून को क्रो एशिया के लिए जा रहे एक प्लेन में इस पैसेंजर ने काफी हंगामा किया। इस यात्री को बाद में बाकी के पैसेंजरों ने उसे पकड़ कर सीट में बांध दिया। अब इस मामले की जांच की जा रही है। ब्रिटिश इस शख्स ने उड़ते प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की।
यूनाइटेड एयरलाइन्स से यात्रा कर रहे एक यात्री को प्लेन में गंदी फिल्म देखते पकड़ा गया। वो बिना हेडफोन के ही फिल्म देख रहा था। उसे एक फ्लाइट अटेंडेंट ने रोका भी लेकिन उसने अपनी हरकत बंद नहीं की। ट्विटर पर एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। वीडियो देखने के बाद एयरलाइन्स ने इसपर एक्शन लेने की बात कही।
फ्लाइट अटेंडेंट से ही भिड़ गया
प्लेन से जा रहा एक बच्चा फ्लाइट में काफी देर से रो रहा था। इसकी वजह से यात्री को काफी गुस्सा आ गया। उसे चुप करवाने के लिए शख्स फ्लाइट अटेंडेंट से ही भिड़ गया। ये यूएस एयरलाइन्स की प्लेन थी। एक शख्स ने प्लेन में ही एयर होस्टेस से लड़ाई शुरू कर दी।
एग्जिट गेट खोला
एशियाना एयरलाइन्स से यात्रा कर रहे एक पैसेंजर को बीच प्लेन में डर लगने लगा। उसने बीच आसमान में ही प्लेन का एग्जिट गेट खोल दिया। इसके बाद बाकी यात्री अपनी जान के लिए चिंतित हो गए। 33 साल के इस यात्री ने अपने डर से बाकी के यात्रियों की जान भी मुसीबत में डाल दी।बाद में आनन-फानन में यात्री को पकड़ा गया और उसे सीट से बांध दिया गया।
एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस का आधा खाया हुआ सैंडविच ही खा लिया। जो उसने एयरपोर्ट पर खरीदा था। ऐसे में पैसेंजर से सवाल करने पर उसने कहा कि सैंडविच पर आपकी लिपस्टिक लगी थी। इसलिए उसने वह खा लिया।