Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगइस देश में कुत्तों को भी मिलती है नागरिकता, अपना झंडा, बैंक...

इस देश में कुत्तों को भी मिलती है नागरिकता, अपना झंडा, बैंक और मुद्रा भी अपनी

Republic of Molossia: दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां कुत्तों को नागरिकता प्रदान की जाती है। इस देश का नाम है मोलोसिया। इस देश में मात्र 38 लोग रहते हैं, जिनमें कुत्ते भी शामिल हैं। कहा जाता है कि 1977 में केविन बॉघ और उनके एक दोस्त के दिमाग में अलग देश बनाने का विचार आया था। दोनों ने मिलकर मोलोसिया की स्थापना की। तब से केविन इस छोटे से देश के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने खुद को तानाशाह घोषित कर रखा है। उनकी बीवी देश की पहली महिला का दर्जा रखती हैं। इस छोटे से देश में मात्र 38 नागरिक रहते हैं, जिनमें 4 कुत्ते भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति घूमते हैं सड़कों पर खुलेआम

ज्यादातर नागरिक केविन के रिश्तेदार हैं, जो इस देश के बॉर्डर के नजदीक रहते हैं। हालांकि, इस देश को अभी तक दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। इस देश की खासियत यह है कि यहां राष्ट्रपति को आप सड़कों पर खुलेआम घूमते देख सकते हैं। US के नेवाडा में स्थित इस देश के अपने अलग कानून, ट्रेडिशन, यहां तक की अलग करेंसी भी है। हमारे देश में एक संयुक्त परिवार में ही 25-30 सदस्य हो जाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे।

संयुक्त परिवार में ही 25-30 सदस्य

दुनिया में ऐसी तमाम चीज़ें हैं, जिनके बारे में हमें पता ही नहीं है। हालांकि जब इनकी जानकारी हमें होती है, तो हम आश्चर्यचकित रह जाते हैं। ऐसे ही दुनिया के कुछ सबसे छोटे देशों की बात आएगी, तो सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी जैसे देशों का नाम आता है। हालांकि हम आपको आज इससे इतर एक ऐसे देश के बारे में बताते हैं, जो सिर्फ 11 एकड़ में बसा है और यहां तानाशाही चलती है। आमतौर पर अपने देश में एक संयुक्त परिवार में ही 25-30 सदस्य हो जाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जिसमें कुल 38 नागरिक रहते हैं, जिसमें 3 कुत्ते भी शामिल हैं। ये एक माइक्रोनेशन है, जिसका नाम रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया है। इस आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस देश के नागरिकों की लिस्ट में 3 कुत्ते भी मौजूद हैं।

कुत्तों को भी मिलती है नागरिकता

इस देश अमेरिका में नेवादा के पास है और इसका तानाशाह केविन बॉघ नाम का शख्स है। कुल 11 एकड़ के इस देश में सीमा 2.28 एकड़ की बनी हुई है। डेयटेन वैली में बने इस माइक्रोनेशन से जुड़े तमाम दिलचस्प फैक्ट हैं। यहां कुत्तों को भी नागरिकता मिलती है और तानाशाह केविन बॉघ खुद को आज़ाद देश का शासक मानता है। वो हमेशा मिलिट्री की वर्दी में रहता है, जिस पर की मेडल लटकते रहते हैं। उसने खुद को तमाम टाइटल दे रखे हैं।

अपनी अलग करेंसी

इस देश की अपनी अलग करेंसी भी है, जिसका नाम वेलोरा है। अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए यहां Bank of Molossia नाम का बैंक भी है और अपने चिप वाले सिक्के और प्रिंटेड नोट भी।इतना ही नहीं मोलोसिया का एक दूसरे माइक्रोनेशन Moustachestan के साथ जंग भी लड़ चुका है, जिसमें उसे जीत हासिल हुई थी। ये देश अपना राष्ट्रगान दो बार बदल चुका है और इसका झंडा नीला, सफेद और हरे रंग का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments