Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगHonor Magic 6 Pro: आंखों से कार को कंट्रोल करेगा Honor का...

Honor Magic 6 Pro: आंखों से कार को कंट्रोल करेगा Honor का नया फ़ोन, मिलेंगे कई हैरान करने वाले फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन मेकिंग कंपनी ऑनर ने Honor Magic 6 Pro को ग्लोबली शोकेस किया है। वहीं कंपनी ने AI कैपेबिलिटी को भी दिखाया है। वहीं इसमें एक खास फीचर को शोकेस किया है, जिसमें आई ट्रैकिंग का फीचर मिलता है। इस फोन के फीचर की मदद से यूजर अपनी कार को मूव करने से लेकर डोर ओपन करने तक का काम रिमोटली कर सकेंगे। साथ ही आपको इसमें और भी यूनिक फीचर्स को देखने को मिल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- इसमें आपको 6.8 इंच की FHD+ के साथ 120Hz का LTPO OLED कर्व्ड स्क्रीन मिलता है। जो 5,000nits की पीक ब्राइटनेस साथ मिलती है।

प्रोसेसर– इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 3 का डिसप्ले मिलता है। ये Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।

बैटरी- इस डिवाइस में आपको 5,600mAh की बैटरी मिलती है। जो 66W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट में आता है। इस तरह से आपका फोन झटपट चार्ज हो जाएगा।

कैमरा- इसमें आपको 50MP OIS का प्राइमरी कैमरा साथ मिलता है। साथ ही ये 50MP का ultrawide और 180MP का periscope के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी- इसके अलावा इसमें आपको Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C port जैसे फीचर्स को साथ में शामिल किया गया है।

कीमत

इसके कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फ्लैगशिप फोन को ग्लोबल लॉन्च किया है। इससे पहले यह चीन में आ चुका है। जिसे 1,299 यूरो यानी (लगभग 1,16,455 रुपये) में पेश किया है।जो Epi Green और Black कलर ऑप्शन में आता हैं। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। बाकी ये फोन खरीददारी के लिए कहां उपल्ब्ध होगा अभी इसके बारे में खुलकर नहीं बताया गया है। इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments