Trending news: इंसान अधिकतम कितने साल तक जिंदा रह सकता है, वैज्ञानिकों का हैरान करने वाला दावा

0
518

Trending news: एक वक्‍त ऐसा भी था जब बुजुर्ग भले ही 100 साल तक जीने का आशीर्वाद देते हों लेकिन ऐसे ख्याल का सच होना नामुमकिन माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। तमाम लोग 100 साल की आयु पूरी करते हैं। कई लोग तो उसके आगे भी चले जाते हैं। पर एक सवाल है कि आख‍िर इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? तमाम रिसर्च आईं और अलग अलग दावे रहे। अब वैज्ञानिकों ने एक और हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि इंसान अभी पूरी उम्र नहीं जी पाया। वह 150 साल तक जिंदा रह सकता है। लेकिन जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई क्या है? अगर किसी से इस सवाल का जवाब पूछा जाए, तो उसका जवाब होगा-मौत। अगर आपसे कोई पूछे कि इंसान कितने सालों तक जिंदा रह सकता है, तो अब आप इसका जवाब भी दे सकते हैं। आपको चौंकने की जरूरत नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों ने इसका जवाब ढूंढ लिया है।

जीवन आशा बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह

भारत जैसे विकासशील देश में जीवन प्रत्याशा 70.5 साल है। जीवन प्रत्याशा बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये रही है कि मानवता ने पिछले कुछ दशकों में आधुनिक दवाओं की खोज की है। इसकी वजह से मलेरिया, डेंगू, टीबी जैसे घातक बीमारियों का इलाज संभव हो पाया है। हालांकि, अब ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर कोई इंसान कितने दिनों तक जी सकता है।

इंसान का शरीर कितने सालों तक काम कर सकता है

दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले इंसान का नाम जीन काल्मेंट है। इस बुजुर्ग महिला का जन्म 1875 में हुआ था और निधन 1997 में हुआ। इस तरह जीन ने दुनिया में 122 साल गुजारे। हालांकि, अब हम वापस अपने सवाल पर लौटते हैं। हमारा सवाल इस बात पर आधारित है कि आखिर इंसान का शरीर कितने सालों तक काम कर सकता है। आसान भाषा में कहें तो एक इंसान सैद्धांतिक तौर पर कितने सालों तक जिंदा रह सकता है। दरअसल, सिंगापुर बायोटेक कंपनी गेरो और न्यूयॉर्क में रोसवेल पार्क कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के रिसर्चर्स ने इंसानी शरीर की सहन करने की क्षमता और शरीर को होने वाले नुकसान से उबरने की क्षमता की स्टडी की है। रिसर्चर्स के इस ग्रुप ने पता लगाया है कि इंसान सैद्धांतिक तौर पर 150 सालों तक जिंदा रह सकता है। उन्होंने इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हजारों वॉलंटियर्स के मेडिकल डाटा का इस्तेमाल किया है।

रिसर्च ने पाया है कि

लाइफस्टाइल और उम्र, बीमारी को भी स्टडी में ध्यान रखकर रिसर्च ने पाया है कि इंसान का शरीर 120 से 150 साल तक किसी भी तरह की परेशानी से उबरने के काबिल है। आसान भाषा में कहें तो अगर इस दौरान शरीर में किसी भी तरह की बीमारी होती है, तो शरीर उससे लड़ने के काबिल है। हालांकि, जैसे ही उम्र का फासला 150 साल के पार होता है, तो इंसान का शरीर मामूली बीमारियों को भी नहीं झेल सकता है।