Tuesday, December 5, 2023
Homeवायरल विडियोदीवाली की रात कुछ ऐसे सजी महिला, यूजर ने किए कमेंट बस...

दीवाली की रात कुछ ऐसे सजी महिला, यूजर ने किए कमेंट बस एक चिंगारी घरवाली गायब

Viral Video: शास्त्रों में दीवाली के दिन को बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दीवाली में मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए लोग कई दिन पहले से ही साफ़ सफाई करने लगते हैं। दीवाली के दिन घर की लक्ष्मी तैयार होकर भगवान की पूजा करती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला ने अपना ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बन-ठनकर तैयार होती नजर आई।

वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई

वीडियो में महिला ने अपने बाल में गजरा नहीं लगवाया। ना ही फूलों से सजावट की। महिला ने अपने बालों को पटाखे से सजाया।जी हां, महिला ने अपने बालों में कई तरह के पटाखे लगवाए। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई। दीवाली के अवसर पर बालों की सजावट ने लोगों को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर महिलाएं बालों में गजरा लगवाती हैं वहीं इस महिला ने पटाखों से बालों कर डाली।

बालों लगवाए इतने पटाखे

दिवाली के दिन सजने के लिए महिला ने पार्लर में बुकिंग की। यहां उसने अपने हेयरस्टाइल के लिए बेहद यूनिक आइडिया अपनाया। इसमें महिला ने पहले अपने बालों में रॉकेट लगवाया। इसके बाद नीचे चटाई बम से सजावट की। उसके नीचे लगवाए चार आलू बन लगाए। नीचे की चोटी में उसने चकरी फिक्स करवाई। चोटी के सबसे नीचे में उसने अनार लगवाए। इस तरह दीवाली पर महिला ने पटाखों से भरा हेयरस्टाइल बनवाया।

यूजर ने जताई हैरानी

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया, वायरल हो गया। लोगों ने कमेंट में लिखा कि ये तो हद ही हो गई। वहीं एक यूजर ने लिखा ऐसे वीडियो नहीं डालने चाहिए। बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अगर उन्होंने इसे कॉपी किया तो ये खतरनाक हो सकता है। वहीं एक ने लिखा कि इसे कहते हैं पटाखे की तरह तैयार होना। एक ने लिखा कि बस एक चिंगारी घरवाली गायब। वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments