Viral Video: जंगल की रानी के साथ शावक की सैर, लाखों लोगों को पसंद आई लायनेस वॉक

0
621

Viral Video: जंगल के राजा के बच्चे को भी पता होता है कि आगे जाकर इस राजपाट की कमान उसी के हाथों में आने वाली है। इसीलिए वो बचपन से ही इसकी तैयारी करने लगता है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो देखी होंगी, जिनमें लोग बेवजह खतरनाक जानवरों से मस्ती करते या उन्हें परेशान करते नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको जंगल में घूमते शेर के बच्चे का वीडियो दिखाएंगे। जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

ये शावक कुछ इस कदर मस्ती में है कि मां के साथ वो खुद को जंगल के राजकुमार से कम नहीं समझ रहे। डरावना दिखने वाला शेर-शेरनी और शावकों का परिवार भी क्यूट लग सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरनी अपने परिवार के साथ सैर पर निकली है। ये लोग झुंड में हैं। कुछ शावक तो उसके पीछे चल रहे हैं लेकिन जो आगे चल रहा है, वो बेहद प्यारा है।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि करीब एक लाख लोगों ने पसंद भी किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने उनके बॉन्ड की तारीफ की है।