Wednesday, September 27, 2023
Homeवायरल विडियोकैसे बनती है ब्राउन ब्रेड, हेल्दी बताकर खिला रहे हैं मैदा, देखें...

कैसे बनती है ब्राउन ब्रेड, हेल्दी बताकर खिला रहे हैं मैदा, देखें वायरल वीडियो

ब्राउन ब्रेड वायरल वीडियो: नाश्ते में अधिकतर लोग ब्रेड का सेवन करते हैं. ब्रेड को घी में सेंककर, दूध में डुबोकर या ऑमलेट के साथ ब्रेड, ब्रेड पकौड़ा, ब्रेड रोल, ब्रेड हलवा बनाकर खाया जाता है। हर घर में आपको ब्रेड का पैकेट जरूर रखा मिल जाएगा। सुबह-सुबह दुकानों पर बाहर ब्रेड के पैकेट सजा दिए जाते हैं बाजार में ब्रेड की कई वैरायटी मौजूद हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा कॉमन है व्हाइट ब्रेड। हालांकि, हेल्थ कॉन्शियस लोग सेहत के लिहाज से होल व्हीइट ब्रेड, ओटमील ब्रेड या ब्राउन ब्रेड खाना प्रिफर करते हैं। माना जाता है कि यह ब्रेड शरीर के लिए हेल्दी हैं, इसमें व्हाइट ब्रेड के मुकाबले कम मैदा मिलाया जाता है इसीलिए यह नुकसानदायक नहीं हैं, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जो आपकी आंखें खोल देगा। लेकिन आज ब्राउन ब्रेड की फैक्ट्री का ये वीडियो आपका भ्रम तोड़ देगा।

आखिर ब्राउन ब्रेड कैसे बनता है?

शेयर किये गए इस वीडियो में दिखाया गया कि आखिर ब्राउन ब्रेड कैसे बनता है? अगर आपको लगता है कि ये आटे से तैयार होता है तो जरा एक बार और सोच लीजिये। ब्राउन ब्रेड बनाने के लिए वीडियो में वर्कर्स ने मैदा का ही इस्तेमाल किया। इसे बनाने में सारी चीजें वही यूज हुई जो सफ़ेद ब्रेड बनाने में की जाती है। इसमें तेल से लेकर मैदा तक शामिल है. बस एक एक्स्ट्रा चीज का इस्तेमाल इसे व्हाइट से ब्राउन बना देता है। वो है ब्राउन रंग का इस्तेमाल। जी हां, जिस ब्राउन ब्रेड को आप हेल्दी समझकर खरीदते हैं, उसमें सिर्फ रंग मिला कर उसे व्हाइट से ब्राउन बनाया जाता है।

वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों में गुस्सा आना स्वाभविक था।कई लोगों को तो इस बात का अहसास ही नहीं था। उन्होंने वीडियो देखने के बाद खुद को ठगा महसूस किया। एक शख्स ने लिखा कि ये तो सरासर उल्लू बनाने का काम है। ब्राउन को हेल्दी समझकर खाया जा रहा था। एल्कीन ये तो मैदा में रंग मिलाकर तैयार किया जाता है। वहीं एक ने लिखा कि इससे अच्छा तो सफ़ेद ब्रेड ही है। कम से कम उसमें कलर तो मिक्स नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments