Sunday, September 8, 2024
Homeवायरल विडियोViral Video: जमी हुई झील में कूदा शख्स, भूला बाहर आने का...

Viral Video: जमी हुई झील में कूदा शख्स, भूला बाहर आने का रास्ता, वीडियो आने के बाद लोग हुए हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एडवेंचर के कई वीडियो वायरल हैं। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें एडवेंचर करना बहुत पसंद होता है। वो अपनी जान की बाजी लगाकर भी ऐसे काम कर जाते हैं जो बेहद खतरनाक होते हैं।जब से सोशल मीडिया पर वायरल होने का लोगों के अंदर भूत सवार हुआ है, तब से एडवेंचर करने का ख्याल लोगों के दिमाग में हर वक्त घूमता रहता है।ऐसा ही कुछ एक शख्स ने भी किया जो जमी हुई झील में तैरने के लिए कूद पड़ा। पर फिर वो रास्ता भटक गया। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, पर जमी हुई झील के अंदर यूं तैरना असल में भी काफी खतरनाक हो सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं। वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

बाहर आने का रास्ता भटक गया

हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स बर्फ (Man jump in ice cold water video) की चादर में जमी हुई एक नहर के अंदर तैरता दिख रहा है। ये देखकर आप डर से कांप सकते हैं क्योंकि शख्स बर्फ के नीचे है, और बाहर आने का रास्ता भी एक ही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बर्फ की चादर में जमी हुई एक झील के अंदर तैरता दिख रहा है। ये देखकर आप डर से कांप सकते हैं क्योंकि शख्स बर्फ के नीचे है, और बाहर आने का रास्ता भी एक ही है। कुछ दूर जाने के बाद शख्स डरकर इधर-उधर तैरने लगता है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बाहर आने वाला रास्ता भूल गया हो। ऊपर मौजूद उसके साथी उसे बाहर निकालने के लिए बर्फ तोड़ने की कोशिश करने लगते हैं, उसपर कूदते हैं पर खुद ही गिर जाते हैं। वो सफल नहीं हो पाते। लेकिन तैराक को वो रस्सी मिल जाती है जो बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अंदर मौजूद होती है। रस्सी को पकड़कर वो तैरते हुए बाहर की ओर निकल आता है।इस वीडियो को लोग काफी खतरनाक भी बता रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शख्स की जान भी जा सकती थी।’, एक और यूजर ने लिखा, ‘ऐसा काम मत करो कि जान ही चली जाए।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘बेहद खतरनाक वीडियो।’

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group