Viral Video: आदिकाल से ही इंसान कुछ जानवरों को अपने साथ रखना पसंद करता रहा है। जानवरों को पालने की पसंद आधुनिक युग में कम नहीं हुई है। लोग कई तरह के जानवरों को पालते हैैं उन्हें प्यार करते हैैं और उनका ख्याल भी रखते हैैं। वे कुत्तों, बिल्ली, पक्षियों आदि पालतू जीवों की देखभाल करते हैं और उनके साथ खुश रहने की कोशिश करते हैं। हाल ही में दुबई में कुछ अमीर लोग अपने स्टेटस सिंबल के लिए शेर और बाघ जैसे जंगली जानवरों को पाल रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग भालू के करीब जाने से डरते हैं, क्योंकि यह इंसानों के लिए सुलभ नहीं है। मगर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आए है जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं। इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स पालतू भालू के काफी करीब है। वह शख्स भालू को चम्मच से खिला रहा है। भालू उसके बगल में खड़ा है और तेजी से खा रहा है। वह शख्स भालू को खाना खिला रहा है और चूम रहा है। अंत में भालू ने भी उस आदमी को चूम लिया। यह वीडियो रूस में शूट किया गया है। कई लोग भालू के साथ इस तरह की दोस्ती कायम रखने के लिए शख्स की बहादुरी की प्रशंसा करते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल panteleenko_svetlana पर शेयर किया गया था। गौरतलब है कि इस वायरल वीडियो को अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और अपनी प्रतिक्रिया दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, रूस में इस तरह की बात आम है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, रूस में कई लोग भालू पालते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, भालू भोजन की ओर दौड़े बिना धैर्यपूर्वक चम्मच से खाना खाने का इंतजार कर रहा है।
Viral Video: स्मार्ट है यह भालू, चम्मच से खाता है खाना
![News Desk](https://pradeshlive.com/wp-content/litespeed/avatar/79338426aff9b610963273f974e16a56.jpg?ver=1721812505)
By News Desk
0
216
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES