Sunday, September 29, 2024
Homeनारी विशेषब्यूटी रूटीन में शामिल करें नारियल पानी, बढ़ेगी सुंदरता..

ब्यूटी रूटीन में शामिल करें नारियल पानी, बढ़ेगी सुंदरता..

नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना इसका सेवन त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए भी बहुत अच्छा है। ये मॉइस्चराइजिंग और क्लींजिंग के रूप में भी काम करता है। आप नारियल पानी को अपने ब्यूटी रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। आप कई तरीकों से बालों और स्किन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों और त्वचा संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हेयर रिंस

एक कटोरी में नारियल पानी लें। इसमें एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। शैंपू और कंडीशनर करने के बाद इस मिश्रण का इस्तेमाल स्कैल्प और बालों के लिए करें। इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्कैल्प की खुजली को दूर करने का काम करता है। ये संक्रमण को दूर करता है। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।

मुंहासों से निपटने के लिए

नारियल के पानी में विटामिन सी, अमीनो एसिड और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा नारियल पानी लें। इसमें हल्दी पाउडर और थोड़ा लाल चंदन मिलाएं। इन सारी चीजों को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। ये मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

हेयर मसाज

बाउल में थोड़ा सा नारियल पानी लें। इससे स्कैल्प की मसाज करें। ये रूखे और बेजान बालों हेल्दी रखने में मदद करेगा। ये बालों को मुलायम और चमकदार बनाएगा। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। ये बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा। ये नेचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है।

प्राकृतिक क्लींजर

ये एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में भी काम करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। मेकअप को हटाने के लिए आप नारियल के पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये रूखी त्वचा की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

झुर्रियों को दूर करता है

नारियल पानी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। ये झुर्रियों और महीन रेखाओं की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन और मिनरल होता है। ये चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group