नास्त्रेदमस ऐसे भविष्य वक्ता हुए हैैं जो कि पूरी दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिये जाने जाते हैैं। उनकी भविष्यवाणियों को खास बात यह है कि उन्होंने जो भविष्यवाणियां की है वो सच्ची साबित होती जा रही है। नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी भविष्यवक्ता है जो 16वीं में फ्रांस में थे। नास्त्रेदमस के पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था। उन्होंने आज से 450 साल पहले एक किताब लिखी थी जिसका शीर्षक था लेस प्रोफेटीज। उनकी इस किताब में ऐसी कई घटनाओं के बारे में जिक्र किया गया था जो आज भी घट रही हैैं। उनकी इन भविष्यवाणियोंं को दुनिया में होने वाली सबसे सटीक भविष्यवाणी माना जाता है और हो भी बिलकुल वैसा ही रहा है। नये वर्ष 2024 के लिये भी नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणी की थी वह सच साबित हुई है। उन्होंने 2024 में होने वाली घटना की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। उन्होंने 2024 के लिये कहा था कि तटीय इलाके में प्रलयंकारी भूकंप आ सकता है और जब जापान तेज भूकंप आया तो इस भूकंपनीय घटना और जो तबाह हुई है उसको नास्त्रेदमस की 450 साल पहले उनकी किताब में कई भविष्यवाणी से जोड़ कर देखा जाने लगा है। जापान में 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया और सूनामी की भी चेतवानी दी गई थी। खास बात यह रही कि 2024 के पहले ही दिन 1 जनवरी को जापान में यह खतरनाक भूकंप आया। यह भूकंप जापान के मध्य में पश्चिमी तट के इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप के पास शाम 4 बजे आया था जिसमें कई घर ढह और सड़कें टूट गई। इन इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी।
Contact Us
Owner Name: