Sunday, September 24, 2023
Homeदुनियागुरुत्वाकर्षण के विपरीत नीचे से ऊपर की ओर बहता है ये उल्टा...

गुरुत्वाकर्षण के विपरीत नीचे से ऊपर की ओर बहता है ये उल्टा झरना किसी जादू से कम नहीं

Zero Gravity Places: हम सभी महान वैज्ञानिक न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण बल की खोज को जानते हैं। पेड़ से एक सेब नीचे गिरने के बाद न्यूटन ने सोचा था कि कौन सा बल किसी वस्तु को पृथ्वी की ओर खींच सकता है। यहीं से उन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज की। दुनिया में हर चीज गुरुत्वाकर्षण बल के कारण धरती की सतह पर टिकी है। इसी बल के कारण हम धरती पर चल पाते हैं। हर ऊपर फेंकी जाने वाली चीज भी इसी बल के कारण नीचे की ओर लौटती है। गुरुत्वाकर्षण बल ही सौर्य मंडल में सूर्य और अन्य ग्रहों को एकदूसरे से बांधे रखता है। आज इस लेख में हम ऐसी रहस्यमय जगहों की चर्चा करेंगे, जहां ज्यादा से ज्यादा झुकने के बाद भी आप नहीं गिरेंगे यानी उन जगहों पर गुरुत्वाकर्षण बल शून्य है।

रिवर्स वॉटरफॉल

महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में कवालशेत प्वाइंट नामक स्थान है, जहां आप जादुई रूप से वॉटरफॉल की धारा को नीचे से ऊपर की ओर जाते देख सकते हैं। इसे स्थानीय भाषा में नाना घाट भी बोला जाता है। यहां पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है। लोगों का मानना है की यह ग्रेविटी न होने की वजह से है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा हवा के दबाव के कारण ऐसा होता है।

मैगनेटिक हिल्स,

लेह करगिल मार्ग पर लेह से करीब 30 किमी की दूरी पर यह स्थान है। इसकी ऊंचाई समुद्रतल से 14000 फीट है। आप अपना वाहन यहां खड़ा करके जादू का आनंद ले सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जगह गुरुद्वारा प्लेटेयू साहिब के निकट है, जिसको वजह से यहा उसका असर देखने को मिलता है। इसी वजह से इसका नाम मिस्ट्री हिल या ग्रेविटी हिल पड़ा। इसके ऊपर से उड़ने वाले जहाज भी अपनी ऊंचाई को बढ़ा लेते है। कई पायलट्स ने इसके शक्ति का एहसास किया है।

रिवर्स वॉटरफॉल

हुबहू भारत के रिवर्स वॉटरफॉल की तरह एक वॉटरफॉल इंग्लैंड में भी है, जिसे जादुई करार दिया गया है। यह इंग्लैंड के डर्बीशायर पीक जिले में हेफील्ड के पास स्थित है। यह वह स्थान है, जहाँ किंडर नदी एक निश्चित बिंदु तक नीचे की ओर बहती है और फिर तेज हवा के झोंकों के कारण ऊपर की ओर बहने लगती है जो पानी को ऊपर की ओर बहने के लिए मजबूर करती है।

मिस्ट्री स्पॉट

अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैंटा क्रूज शहर में मिस्ट्री स्पॉट नाम से एक जगह है, जहां गुरुत्वाकर्षण शून्य हो जाता है। कुछ शोधकर्ताओं ने 1939 में इस जगह को ढूंढा था। इसके बाद 1940 में जॉर्ज प्रैथेर ने इसे आम लोगों के लिए खोला था। शोधकर्ताओं ने बताया था कि जब उन्होंने इस जगह को ढूंढा तो लगा कि यहां कुछ अलग ताकतें काम करती हैं।
यहां के चुंबकीय क्षेत्र में कुछ अलग प्रकार की अनियमितता है। यह चुंबकीय अनियमितता 150 वर्ग फीट गोलाकार क्षेत्र में है, जिसे मिस्ट्री स्पॉट कहा जाता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां आपको गुरुत्वाकर्षण में अजीब सी अनियमितता देखने को मिलेगी। यहां पानी ऊपर की तरफ बहता है। इस स्पॉट में कंपास अजीब तरह से काम करता। यही नहीं, चीजों के साथ ही लोगों के आकार में भी बदलाव महसूस किया जाता है। मिस्ट्री स्पॉट में लोग बिना गिरे एक एंगल पर खड़े हो सकते हैं। बाद में पता चला कि यहां गुरुत्वाकर्षण अपना काम नहीं कर रहा था।

सोचिए कभी ऐसा हो कि यह चीज उल्टी दिशा में होने लगे तो? क्या यह कोई चमत्कार है? या कुछ और? पर यकीन मानिए दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां ग्रेविटी जीरो है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments