Saturday, July 27, 2024
HomeदुनियाWeird News: दुनिया की ये 9 सबसे डरावनी जगहें, जिसे समझा पाना...

Weird News: दुनिया की ये 9 सबसे डरावनी जगहें, जिसे समझा पाना थोड़ा मुश्किल

Weird News: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो डरावनी (Horror) होने के वजह से काफी मशहूर हैं। अगर इन जगहों पर जाने की बात हो, तो हर कोई डरने लगता है। वहीं कई जगह ऐसी भी हैं, जहां लोग दिन के समय में तो चले जाते हैं लेकिन शाम होने के बाद कोई नहीं जाता है। भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व एक रहस्यमयी विषय है जिसे समझा पाना थोड़ा मुश्किल है। इनके अस्तित्व को लेकर लोगों के अलग-अलग मत होते हैं। दुनिया सबूतों के आधार पर चलती है और कई लोग दावा करते है कि उन्होंने इन भूत-प्रेतों को देखा है। इस संसार के प्रत्येक हिस्से में डरावनी जगहों को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह की धारणाएं भी उत्पन्न होती हैं। लेकिन हर डरावनी जगह के पीछे एक कहानी जरूर छिपी होती है। आज हम आपको दुनिया के 9 डरावनी जगहों के बारे में बताएंगे।

पागलखाना हॉन्टेंड

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित बीचवर्थ का पागलखाना हॉन्टेंड है। यहां 1867 से 1995 तक एक मेंटल हॉस्पिटल था। यहां 1200 मरीजों के रहने की व्यवस्था थी। इस पागलखाने के 130 साल के इतिहास में यहां पर 9000 पेशेंट मरे हैं। माना जाता है कि यहां उनकी आत्माएं हैं, इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं।

भानगढ़ किला

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किले में घूमने के लिए तो बहुत लोग आते हैं, लेकिन रात होने से पहले ही सभी लोग चले जाते हैं। इस किले को लेकर लोगों के बीच कई तरह की धारणाएं हैं। आसपास के लोग कहते हैं कि रात के समय किले से पायलों और घुंघरुओं की आवाज सुनाई देती है। भानगढ़ किले को लेकर कई तरह की भूतिया कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है की इस किले की राजकुमारी रत्नावती को उसकी सुंदरता के कारण एक बुरा तांत्रिक उसे पाना चाहता था लेकिन वह कभी कामयाब नही हुआ और कुछ ऐसा हुआ की उसने पूरे किले को शापित कर दिया।

चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल

फ्रांस का चटेऊ डी चटेऊब्रियां महल को भूतहा माना जाता है। कहते हैं इस महल में शक के कारण एक औरत को उसके पति ने जहर देकर मार दिया गया था। औरत आत्मा यहां भटकती है। लोग कई बार उसे देखने का दावा भी करते हैं।

रिनहम हॉल

रिनहम हॉल जो ब्रिटेन में भूतहा हॉ के नाम से जाना जाता है। कहते हैं इसमें ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री की बहन डोर्थी वालपूल की आत्मा भटकती है। कहते हैं इस हॉल में डोर्थी वालपूल को प्रेम प्रसंग के कारण कैद में रखा गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।

माउंट फुजि

जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा, ओकिघारा का यह जंगल, दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है। यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड की हैं, उनकी आत्माओं का यहां वास है।

जबकि एक प्राचीन मान्यता के अनुसार एक बार जापान में जब कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे तो उन्हें ओकिघारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था, जहां पर उन सबकी भूख से मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है की वही भूत इस जंगल में आज शिकार करते है।

डॉल्स आइलैंड

मैक्सिको से 17 मील दूर स्थित डॉल्स आइलैंड एक अनोखा आइलैंड है। इस आइलैंड मे हजारो टूटी-फूटी डॉल्स लटकी हुई है जो इसे काफी डरावना बना देती है। रात के समय इस आइलैंड मे कोई नही रूकता यह वीरान हो जाता है। लोगों का मानना है के इन डॉल्स में आत्माओं को वास है, इसीलिए रात के समय यहा अजीब-अजीब आवाजें सुनने को मिलती है।

जूलियस सैंटाना बररेरा

इस आइलैंड पर पहले जूलियस सैंटाना बररेरा रहते थे और एक दिन परिवार के साथ घूमने आई बच्ची की यहां डूबने से मौत हो गई। उसके बाद सैंटाना को उसी जगह एक डॉल तैरती हुई मिली। उन्हें उस डॉल मे आत्मा के होने का अहसास हुआ, इसलिए उन्होंने डॉल को पेड़ पर टांग दिया, पर ये सिलसिला रुका नही धीरे-धीरे पूरा आइलैंड डॉल्स से भर गया और सैंटाना की मौत भी उसी जगह हो गई जहां उस बच्ची की हुई थी।

द बांफ स्प्रिंग होटल

कनाडा के इस होटल को भूतिया किस्सों और रहस्यमय घटनाओं का एक बड़ा घर माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 873 कमरे वाले इस होटल में एक पुरे परिवार की हत्या कर दी गयी थी। लोग ये भी बताते हैं कि इस होटल में एक आदमी लोगों के कमरे की घंटी बजाता है और फिर गायब हो जाता है। वैसे यह भूतिया होटल देखने में काफी खूबसूरत है।

कोलकाता का राइटर्स बिल्डिंग

कोलकाता स्थित इस पुरानी बिल्डिंग में प्रशासनिक कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन शाम होने के बाद इस बिल्डिंग में कोई नहीं ठहरता है। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग के कई कमरे आज भी खाली पड़े हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments