Nail Paint : क्या आप भी नेल पेंट के शौकीन है ? तो हो जाएं सावधान ! सेहत पर हो सकता है बुरा असर..

0
537

Nail Paint: मौजूदा समय में हर कोई खुद को सुंदर और बेहतर दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है। सुंदर दिखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लड़कियों के अंदर इसे लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अपने बालों से लेकर अपने नाखूनों तक लड़कियां अपनी हर एक चीज का काफी ध्यान रखती हैं। अच्छा दिखने के लिए सिर्फ चेहरे की सुंदरता जरूरी नहीं होती, बल्कि अन्य चीजें भी काफी मायने रखती है।इन्हीं में से एक नाखून की सुंदरता बढ़ाने के लिए ज्यादातर लड़कियां नेल पेंट का सहारा लेती हैं। लगभर हर लड़की को नेल पेंट लगाना काफी पसंद होता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो नाखूनों को सुंदर बनाने वाले नेल पेंट से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जरूर जान लें।

नाखून हो जाते हैं खराब

नेल पॉलिश लगाना ज्यादातर लड़कियों को काफी पसंद होता है। कई लड़कियां ऐसी भी होती है, जिन्हें नेल पेंट की इतना शौक होता है कि वह इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल आपके नाखूनों के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। दरअसल, लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखून कमजोर पड़ जाते हैं और उनकी प्राकृतिक चमक भी खत्म हो जाती है।नेल पॉलिश का अधिक इस्तेमाल करने से नाखून कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे उनमें दरारें आने लगती है। इसके अलावा नेल पॉलिश नाखूनों की प्राकृतिक चमक को भी गायब कर देती है। जब हम अधिक नेल पॉलिश लगाते हैं, तो नेल पेंट में उपयोग होने वाला फॉर्मेल्डिहाइड नाम का रसायन त्वचा के संपर्क में आने से खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। जिससे नाखूनों के आसपास उंगलियां प्रभावित हो सकती हैं।

nails spot big

तंत्रिका प्रणाली को होता है नुकसान

नेल पॉलिश के अंदर टॉल्यूइन नामक एक रसायन पाया जाता है, जो नेल पॉलिश के जरिए नाखूनों से हमारे शरीर की अन्य कोशिकाओं तक पहुंच जाता है।शरीर की कोशिकाओं के संपर्क में आने से यह रसायन हमारी तंत्रिका प्रणाली यानी नर्व्स सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।नेल पेंट में Toluene नाम का रसायन मिलाया जाता है।यह रसायन हमारे नाखूनों के सेल्स के जरिए शरीर की अन्य कोशिकाओं से अपना संपर्क बना लेता है।जिसके बाद ये सेंट्रल नर्व्स सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।नेल पेंट बनाने में Spirit का इस्तेमाल किया जाता है,जो फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करता है।नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स अगर मुंह और पेट में चले जाएं तो न्यूरो, गट और सांस से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती है। 

tatrika

फेफड़ों के लिए हानिकारक नेल पेंट

नेल पॉलिश बनाने के लिए स्पिरिट का इस्तेमाल किया जाता है। नेल पेंट में उपयोग में आने वाला यह रसायन हमारे फेफड़ों के लिए काफी हानिकारक होता है। इतना ही नहीं नेल पेंट में मौजूद रसायनों के शरीर के अंदर जाने से न्यूरो, गट और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

fefda

कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा

नाखूनों को सुंदर दिखाने वाली नेल पॉलिश को बनाने के लिए कई हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं रसायनों में से एक एक्रेलेट्स भी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। यह रसायन अगर त्वचा के संपर्क में आ जाए या सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाए, तो इससे कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।एक्रेलेट्स नामक रसायन का भी नेल पॉलिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के संपर्क में आने और सांसो के जरिए शरीर के अंदर जाने पर यह काफी हानिकारक होता है। जिससे महिलाओं को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त नेल पॉलिश में पाया जाने वाला फॉर्मलडिहाइड नामक रसायन के संपर्क में आने पर मायलोइड ल्यूकेमिया यानी बोन मैरो, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स की कमी से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

cancer

अन्य कई समस्याओं की वजह है नेल पॉलिश

इन सबके अलावा नेल पेंट में फॉर्मलडिहाइड नामक रसायन भी पाया जाता है, जिसके संपर्क में आने से मायलोइड ल्यूकेमिया यानी बोन मैरो, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स की कमी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

image