Sunday, September 8, 2024
Homeनारी विशेषSkin Care Tips: चेहरा धोते समय न करें ये गलतियां..

Skin Care Tips: चेहरा धोते समय न करें ये गलतियां..

Skin Care Tips: चेहरा धोना और साफ रखना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि इसे सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सही तरीका क्या होता है। क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो आपकी त्वचा धीरे धीरे खराब होने लगती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन ढलने लगती है। तवचा का ग्लो खत्म होने लगता है और समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। आइए बताते हैं चेहरा धोते वक्त आप क्या गलतियां करते हैं।

गर्म पानी का इस्तेमाल

चेहरा धोते समय लोग अक्सर गर्मी पानी का इस्तेमाल करके बड़ी गलती करते हैं। गर्म पानी त्वचा से उसका नैचुरल ऑयल छीन सकता है, जिससे स्किन रूखी और इरिटेट हो सकती हैं। गर्म पानी इस्तेमाल करने की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

वेट वाइप्स का इस्तेमाल

वेट वाइप्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं। गर्मी की तपती धूप में इन्हें इस्तेमाल करने से चेहरे पर इरिटेशन हो सकती है। वेट वाइप्स बेशक आपके चेहरे को कुछ समय के लिए साफ कर देते हैं। लेकिन स्किन को पूरी तरह से साफ नहीं करते। वेट वाइप्स के इस्तेमाल करने से आपके पोर्स क्लॉग हो सकते हैं और ब्रेकआउट की समस्या होती है।

गलत क्लींजर का इस्तेमाल करना

गलत प्रोडक्ट या क्लींजर का इस्तेमाल करने से भी हमारी स्किन को भी नुकसान होता है। इससे स्किन में रेडनेस, इरिटेशन या पिंपल्स या एक्ने की दिकक्त हो सकती है। इसकी बजाय आप स्किन को सूट करने वाले ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

गंदे तौलिए का इस्तेमाल

हम अक्सर चेहरा धोने के दौरान गंदे तौलिये का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन से बैक्टीरिया ट्रांस्फर हो जाता है, जिससे स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपने चेहरे को साफ तौलिए से ही पोछें।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group