Friday, February 7, 2025
Homeनारी विशेषHairstyle: छोटे बालों में 5 मिनट में बन जाएगी ये हेयरस्टाइल

Hairstyle: छोटे बालों में 5 मिनट में बन जाएगी ये हेयरस्टाइल

Hairstyle : स्टाइलिश दिखना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन लेटेस्ट फैशन की सभी चीजें खरीदना पसंद करते हैं। वहीं लुक को स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको बालों को भी स्टाइलिश लुक देना जरूरी होता है। कई बार हम और आप अपने लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल चुनते समय कंफ्यूज हो जाते हैं। खासकर छोटे बालों वालों को इस तरह की चीजें ज्यादा देखने को मिलती हैं। अगर आप अपने छूटे बालों में भी स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, लेकिन आपको हेयर स्टाइल बनाने में परेशानी होती है तो आज हम आपको छोटे बालों के हिसाब से हेयर स्टाइल बनाना सिखाएंगे। जो करने में काफी आसान हैं और दिखने में स्टाइलिश भी हैं। ये खूबसूरत हेयर स्टाइल वैसे तो छोटे बालों के लिए है मगर आप इसे लंबे बालों में भी ट्राई कर सकती हैं।

मेसी बन

बाल चाहे कैसे भी हों आप उसके साथ मेसी बन बना सकती हैं। मेसी बन में लुक बेहद ही प्यारा लगता है। इसे बनाते वक्त बालों को कर्ल जरूर करें। इसके लिए स्टाइलिंग टूल की हेल्प ले सकती हैं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ-साथ ये साड़ी के साथ भी अच्छा लगता है।

हाफ क्लेचर

अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप इस तरह से हाफ क्लेचर लगा सकती हैं। हाफ बालों में क्लेचर लगाने के अलावा आप चाहें तो स्टाइलिश सी रबड़ लगा सकती हैं।

क्यूट सा बन

जिस तरह से हाफ क्लेचर हेयरस्टाइल बनाई जाती है। उसी तरह से आप हाफ बालों में क्यूट सा बन बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। ये देखने में काफी कूल लुक भी देता है।

साइड बन

वेस्टर्न ड्रेस के साथ आप चाहें तो साइड बन बना सकती हैं। अगर आप इसका लुक अलग करना चाहती हैं तो इसमें हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं।

ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल

लुक को बोल्ड और स्टाइलिश बनाने के लिए आजकल इस तरह के ओपन कर्ल्स को काफी पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप बालों को वॉल्यूम देना चाहती हैं तो हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इस तरह का हेयर स्टाइल आप गाउन से लेकर साड़ी तक के साथ चुन सकती हैं।

क्राउन ब्रेड हेयर स्टाइल

आजकल क्राउन स्टाइल ब्रेड हेयर स्टाइल काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि ऐसा हेयर स्टाइल आप गाउन से लेकर लहंगे तक के साथ बना सकती हैं। वहीं अगर आप चाहे तो बालों के टेक्सचर और समय के हिसाब से 2 से ज्यादा भी ब्रेड बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो नार्मल की जगह फिशटेल ब्रेड भी बना सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group