Friday, March 14, 2025
Homeलाइफस्टाइलEye Flu: तेज बारिश के बाद फैल रही है आंखों से जुड़ी...

Eye Flu: तेज बारिश के बाद फैल रही है आंखों से जुड़ी बीमारी, ये हैं लक्षण

Eye Flu: भारत में हाल फिलहाल में आंखों की कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। आंखों की गई बीमारियों की वजह से अंधापन या दिखाई देने में परेशानी के मामले गंभीर होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आई फ्लू (Eye Flu) के मामले तेजी से बढ़े हैं। यह बीमारी खासकर बच्चों में तेजी से फैल रही है। जिससे आंखों में लालपन, सूजन और गंभीर दर्द बढ़ जाता है। आई फ्लू को मेडिकल भाषा में पिंक आई (Pink Eye) या कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में।

आई फ्लू के लक्षण

आई फ्लू बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं होता है और आंख को कोई स्थायी नुकसान पहुंचाए बिना एक या दो हफ्ते में ठीक भी हो जाता है। लेकिन आपको इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • आंखों का लाल हो जाना
  • आंखों में सफेद कीचड़ आना
  • आंखों से पानी बहना
  • आंखों में सूजन होना
  • आंखों में खुजली और दर्द का होना
  • क्या करें जब हो जाए आई फ्लू?
  • घर से बाहर निकलने पर आंखों को कवर करके जाएं
  • संक्रमिक व्यक्ति का सामान इस्तेमाल न करें

यह संक्रमण एक आंख से शुरू होता है और जल्दी ही दूसरी आंख में भी फैल जाता है। ऐसे में कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर की सलाह के बाद आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • मोक्सीफ्लोक्सासिन आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आंखों को गुनगुने पानी से साफ करें।
  • इसके लिए साफ और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस आंखों के सफेद हिस्से में होने वाले संक्रमण है। बरसात के मौसम में इस बीमारी का बढ़ना बहुत ही आम है। बता दें कि इसके अधिकतर मामले सर्दी-खांसी वाले वायरस की वजह से बढ़ते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में विशेषकर बच्चों में जीवाणु संक्रमण भी इसकी वजह हो सकती है। इसलिए इस मौसम में आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।

आंखों के संक्रमण के दौरान डाइट में शामिल करें ये जरूर चीज

  • सब्जियां खाएं और विटामीन सी की मात्रा वाले फल जैसे, आंवला, संतरा, मौसमी फल का सेवन जरूर करें।
  • शुगर की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
  • डाइट और प्रोटीन करें शामिल- अलसी के बीज, अखरोट, मछली या मूंगफली।
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group