Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशतोता लाओ, ईनाम पाओ, टुकटुक का पता बताने वाले को मिलेगा 51...

तोता लाओ, ईनाम पाओ, टुकटुक का पता बताने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर का वेंकटेश नगर के रहने वाले एक परिवार का तोता गुम हो गया। जिसको खोजकर लाने को परिवार ने 51 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। इंदौर का वेंकटेश नगर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा और सुर्खियां बटोर रहा है। यहां रहने वाले अनिल शर्मा अपनी नम आंखों को लेकर के बैठे हुए हैं और अपने टुकटुक को ढूंढ रहे हैं। टुक टुक को ढूंढने और पता बताने वाले को अनिल शर्मा 51000 का नगद इनाम भी देंगे। केवल अनिल शर्मा ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सभी सदस्य इस समय आंखों में आंसू लेकर गमजदा हैं।

वेंकटेश नगर के रहने वाले अनिल शर्मा और उनके परिवार के लोग एक तोते को लेकर आए थे और उसे अपने परिवार का सदस्य बनाया। इस तोते से परिवार को इतना प्यार था कि परिवार में बच्चों ने इसका नाम टुकटुक रख दिया और सभी लोग तोते को इसी नाम से बुलाने लगे। इंदौर के 177 वेंकटेश नगर निवासी अनिल शर्मा की टुक-टुक के गुम होने की वजह से आंखे छलक उठती हैं। अनिल शर्मा ने टुकटुक को खोजकर लाने वाले या उसका पता बताने वाले को 51 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।

टुकटुक फैमिली का मेंबर था

अनिल शर्मा ने बताया कि टुकटुक उनकी फैमिली का मेंबर था। वह तोता था, लेकिन कभी पिंजरे में कैद नहीं रहा। पूरे घर में घूमता रहता था। आजाद परिदों की तरह किसी भी कैद से मु्क्त रहकर घर में ही यहां-वहां उड़ता रहता था।अनिल शर्मा ने कहा कि उनकी पत्नी रोज उसकी राह देखती है। पूछती है, कि कहां चला गया होगा, कैसे खा रहा होगा, कैसे पी रहा होगा, कैसा होगा। वे रुंधे गले के साथ आगे कहते हैं कि वो भले ही एक तोता है, लेकिन परिवार का सदस्य ही था। टुकटुक वेंकटेश नगर से गुम हो गया है और खूब खोजने पर भी मिल नहीं रहा है। यह पहली बार नहीं है कि किसी पक्षी के लिए इतना प्रेम किसी ने दिखाया हो बल्कि इससे पहले भी कई बार हम और आप इस तरह के नजारे देख चुके हैं। जहां किसी किसी तोते के उड़ जाने की वजह से परिवार ने उसके लिए इनाम घोषित किया हो।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group