Sunday, September 8, 2024
Homeदेशउत्तरकाशी टनल से बाहर निकले 41 मजदूर, सभी हैं स्वस्थ

उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले 41 मजदूर, सभी हैं स्वस्थ

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बनाई जा रही सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में फंसे 41 मजदूरों सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए सभी मजदूर स्वस्थ हैं और उन्हें एंबुलेंस से जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक 6 मजदूर और टनल में फंसे हुए थे, जिन्हें देर रात तक निकाल लिया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। रात में सभी मजदूर अस्पताल में ही रहेंगे। फिलहाल सभी मजदूर स्वस्थ हैं और उन्हें किसी प्रकार की बीमारी नहीं है।

ज्ञात हो कि 12 नवंबर को सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में काम करते वक्त 41 मजदूर फंस गए थे। बीच में टनल धंस गई थी, जिस कारण से 41 मजदूर फंसे हुए थे। सभी को निकालने के लिए 12 नवंबर से उत्तराखंड सरकार के साथ केंद्र सरकार और अन्य एजेंसियां प्रयास कर रही थीं, लेकिन बड़ी-बड़ी चटटानों के कारण समस्या आ रही थी। अब जाकर रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य चल रहा है।

पहला मजदूर मंगलवार देर शाम 7:50 बजे बाहर निकाला गया

पहला मजदूर मंगलवार देर शाम 7:50 बजे बाहर निकाला गया है। देर रात तक सभी मजदूर बाहर निकाल लिए जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक 41 मजदूर बाहर निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम ने जब मजदूरों के पास पहुंचने के लिए आखिरी पत्थर हटाया तो सभी मजदूर तेजी से जयकारे लगाने लगे थे। रेट स्नेपर्स वाली कंपनी नवयुक के अधिकारियों ने कहा कि सभी मजदूर स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम उत्‍तरकाशी टनल है। 41 एम्बुलेंस हैं, प्रत्येक मजदूर के लिए एक, और अगर किसी को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हो तो दो हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। केवल इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर वायु सेना को भी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group