Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP : 30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों के साथ सभी...

MP : 30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों के साथ सभी अधिकारियों को भी बुलाया

MP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के तीन दिन पहले 30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह-छह माह के दो एक्सटेंशन मिल चुके हैं। उनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। लेकिन अभी तक न तो उनके एक्सटेंशन के आदेश जारी हुए हैं और न ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के आदेश आए हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने 30 नवंबर को बिना एजेंडे के कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक 11.30 बजे मंत्रालय में होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के साथ सभी एसीएस, पीएस और सचिवों को बुलाया गया है।

मुख्य सचिव बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त

ऐसे में माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार द्वारा अधिकारियों को अच्छे सहयोग और प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर बधाई देने के साथ वर्तमान सरकार के विदाई बैठक भी होगी। वहीं अगर इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन नहीं मिलता या वे एक्सटेंशन नहीं चाहते तो इसी कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह को भी विदाई दी जा सकती है। ऐसा इसलिए भी संभव है क्योंकि मुख्य सचिव बैंस का कार्यकाल भी 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा या बैंस को एक्सटेंशन मिलेगा, इस संबंध में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बिना एजेंडे के बुलाई बैठक

30 नवंबर को बुलाई गई कैबिनेट बैठक का कोई एजेंडा तय नहीं किया गया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य सरकार कोई नीतिगत निर्णय कर भी नहीं सकती, ऐसी स्थिति में यह वर्तमान सरकार द्वारा अधिकारियों को बधाई और मंत्रियों को बधाई देने के लिए ही होना संभव है। वहीं अगर बैंस को एक्सटेंशन नहीं मिलता को प्रदेश की सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा को प्रदेश का अगला मुख्य सचिव भी बनाया जा सकता है। चूंकि वीरा राणा मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने जा रही हैं, ऐसे में सरकार कोई भी बने चार माह तक वीरा राणा मुख्य सचिव बनी रह सकती हैं। अगर वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया गया तो प्रदेश के इतिहास में यह दूसरा मामला होगा, जब कोई महिला मुख्य सचिव होंगी। इसके पहले निर्मला बुच प्रदेश की मुख्य सचिव रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group