Saturday, July 27, 2024
Homeबिज़नेसMahindra ने लॉन्च की नई XUV700, न्यूवैरिएंट में कई एडवांस फीचर्स

Mahindra ने लॉन्च की नई XUV700, न्यूवैरिएंट में कई एडवांस फीचर्स

Mahindra XUV700: महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी बेहतरीन एसयूवी XUV700 को अपडेट कर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नई 2024 महिंद्रा XUV700 ₹13.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹23.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अपडेटेड महिंद्रा एसयूवी के न्यूवैरिएंट के केबिन में कई गजब फीचर्स देखने को मिलते हैं। वहीं, कंपनी अब इसको नेपोली ब्लैक पेंट थीम में पेश करती है। दावा है कि इस एसयूवी ने अपनी स्थापना के बाद से 1.40 लाख से अधिक यूनिट बेची है, जिससे XUV700 एसयूवी यह माइलस्टोन हासिल करने वाली सबसे तेज महिंद्रा एसयूवी बन गई है। 2024 महिंद्रा XUV700 SUV की कीमत 13.99 लाख से 23.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह पांच अलग-अलग वैरिएंट और 5, 6 और 7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है। एसयूवी के वैरिएंट MX, AX3, AX5, AX7 और AX7L हैं। एसयूवी के लिए बुकिंग 15 जनवरी 2024 से देश भर में शुरू हो चुकी है। एसयूवी 25 जनवरी 2024 से देश भर में डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो जाएगी। ऑटोमेकर का दावा है कि एसयूवी की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए उसने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा दी है।

2024 महिंद्रा XUV700 के फीचर्स

2024 महिंद्रा XUV700 में कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। नई महिंद्रा XUV700 एसयूवी इनबिल्ट ई-सिम की बदौलत ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट क्षमता के साथ एड्रेनॉक्स सूट के साथ आने का दावा करती है। यह सॉफ्टवेयर सूट 83 कनेक्टेड कार फीचर्स प्रदान करती है, जिसमें इकोसेंस लीडरबोर्ड, एम लेंस और टोल डायरी जैसे 13 नए अतिरिक्त फीचर्स शामिल हैं। इस एसयूवी के साथ महिंद्रा ने ASK महिंद्रा नाम से एक नई कंसीयज सर्विस भी शुरू की है। 2024 महिंद्रा XUV700 पुराने मॉडल के समान दिखती है, जिसका मूल डिजाइन और सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। हालांकि, AX7L और AX7 वैरिएंट के लिए नए नेपोली ब्लैक पेंट ऑप्शन को जोड़ने से यह दमदार एसयूवी और ज्यादा अट्रैक्टिव लगने लगी है। ये दोनों वैरिएंट वैकल्पि डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट के साथ भी आते हैं। ब्लैक ग्रिल और आकर्षक ब्लैक अलॉय व्हील्स के पहिये ने इसकी अपील को और बढ़ा दिया है। 2024 महिंद्रा XUV700 का इंटीरियर केबिन के अंदर महिंद्रा XUV700 SUV के अपडेटेड वर्जन में एयर वेंट और सेंट्रल कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश मिलता है। महिंद्रा ने कहा है कि XUV700 का AX7L वैरिएंट वेंटीलेटेड फ्रंट सीटों के साथ आता है, जिसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट मेमोरी ORVMs कस्टम सीट प्रोफाइल से जुड़े हैं और AX7 और AX7L दोनों वैरिएंट में कैप्टन सीटों का ऑप्शन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments