Saturday, July 27, 2024
Homeधर्म29 November 2023 Rashifal: जानिए क्‍या कहता है राशिफल, कैसा रहेगा आपका...

29 November 2023 Rashifal: जानिए क्‍या कहता है राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

29 November 2023 Rashifal: राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 29 November 2023 का Rashifal…

मेष राशिफल (29 November 2023 Mesh Rashifal)

आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी दोस्त की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। अधिकारियों से मिला सहयोग आज आपके उत्साह को बढ़ाएगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होगा। देवी स्कंदमाता को नारियल अर्पित करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी।

वृषभ राशिफल (29 November 2023 Vrshabh Rashifal)

आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। किसी खास काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं । देवी माँ को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन राशिफल (29 November 2023 Mithun Rashifal)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। कुछ दिनों से ऑफिस का रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के कम्यूनिकेशन से जुड़े छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी टॉपिक को समझने के लिए दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशिफल (29 November 2023 Kark Rashifal)

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी भविष्य के काम के लिए आज ही योजना बनाएंगे। आज व्यर्थ के उलझन में पड़ने से आपको बचना चाहिए । इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नयी नौकरी मिलने की संभावना है । अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। देवी स्कंदमाता को पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह राशिफल (29 November 2023 Sinh Rashifal)

आज आपका मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पडेगी । छात्रों के लिए आज का दिन नयी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्‍या राशिफल (29 November 2023 Kanya Rashifal)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी काम के पूरे होने पर आपके साथ ही आपके परिवार को भी प्रसन्नता होगी। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए अनुभव प्राप्त होंगे। देवी स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशिफल (29 November 2023 Tula Rashifal)

देवी स्कंदमाता की कृपा से आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी। कोई सहपाठी आपसे अपनी कुछ बातें शेयर करेंगे। आज आप हर किसी की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा । आज आपको बेवजह किसी से उलझने से बचना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (29 November 2023 Vrshchik Rashifal)

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। इस राशि के आर्ट्स विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। दुर्गा माँ के मंदिर जाएं, आप जीवन में हर तरह से सफल होंगे।

धनु राशिफल (29 November 2023 Dhanu Rashifal)

आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा अगर आप किसी से प्यार करते हैं या उसे पसंद करते हैं, तो आज आप अपनी दिल की बात कह दें । किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशिफल (29 November 2023 Makar Rashifal)

आज मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यवसाय में किसी रिश्तेदार के सहयोग से आपको फायदा होगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। आपको अपने बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार सहित दुर्गा जी की आरती करें, आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कुंभ राशिफल (29 November 2023 Kumbh Rashifal)

आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशिफल (29 November 2023 Meen Rashifal)

आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम जरूर पूरा होगा । अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आप किसी काम को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। माँ स्कंदमाता को मिश्री का भोग लगाएं, मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments