Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलDry coconut and jaggery: शरीर को डिटॉक्स करता है सूखा नारियल और...

Dry coconut and jaggery: शरीर को डिटॉक्स करता है सूखा नारियल और गुड़, जानें इसके फायदे

Dry coconut and jaggery benefits : सूखे नारियल और गुड़ में प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलिनियम, आयरन और फ्लोरिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हो होते हैं। सूखा नारियल और गुड़ खाने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। सूखे नारियल और गुड़ के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही ये कॉम्बिनेशन शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायता करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

गुड़ को देसी मिठाई भी कहते हैं। जिसमे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने की क्षमता होती है। साथ ही नारियल के भी ढेरों फायदे हैं। जब इन दोनों चीज को मिलाकर खाया जाता है तो ये कई तरह से शरीर को फायदा देते हैं। सूखे नारियल और गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। सूखा नारियल और गुड़ एक प्रकार के प्राकृतिक स्वीटनर हैं, जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। नारियल और गुड़ वायरल इ्ंफेक्शन को दूर कर सकते हैं। महिलाएं मासिक धर्म के दौरान मूड स्विंग को कम करने के लिए सूखे नारियल और गुड़ से बने लड्डू या पट्टी खा सकती है। अगर आपको अक्सर मीठे की क्रेविंग होती है तो गुड़ और सूखे नारियल सेब ने लड्डू को खाएं। ये साधारण चीनी से बने किसी भी मिठाई की तरह नुकसान करने की बजाय सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

सूखा नारियल और गुड़ खाने के फायदे-

  • पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग और पेट में ऐंठन की समस्या लगभग हर लड़की को होती है। ऐसे में गुड़ और सूखे नारियल को मिलाकर खाने से काफी राहत मिलती है। गुड़ और सूखे नारियल सेब ने लड्डू या बर्फी को खाएं।
  • अगर आप में एनर्जी का लेवल लो है तो खाने के बाद थोड़ी सी मात्रा में गुड़ और सूखा नारियल खा लें। ये आपको दिनभर एक्टि व रखने में मदद करेगा।
  • गुड़ बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे सूखे नारियल या गरी के साथ मिलाकर खाने से लीवर साफ होता है और बॉडी से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त-

गरी के साथ गुड़ को मिलाकर खाने से पाचन शक्ति सक्रिय हो जाते हैं। जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

बनाएगा जवां-

  • गुड़ और गरी को मिलाकर खाने से चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में भी मदद मिलती है। इसका कारण है इसमे मिलने वाले जिंक और एंटी एं ऑक्सीडेंट, जो फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करते हैं।
  • इन दोनों के मिश्रण से बना लड्डू या बर्फी का सेवन आप पीरियड्स के दौरान भी कर सकते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और पेट दर्द से आराम मिल सकता है।
  • सूखा नारियल और गुड़ एक प्रकार के प्राकृतिक स्वीटनर हैं, जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

कैसे खाएं-

गुड़ और सूखे नारियल या गरी को मिलाकर लड्डू तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो बर्फी या फिर घी में गरी को भूनकर हलवा भी बना सकती हैं।

सावधानियां: सूखे नारियल और गुड़ के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में ये आपके वजन को अचानक बढ़ा सकते हैं। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि इससे अचानक आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group