Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलFat Burner Drink: पेट और कमर की चर्बी, बर्फ की तरह पिघला...

Fat Burner Drink: पेट और कमर की चर्बी, बर्फ की तरह पिघला देंगी ये चीज

Fat Burner Drink: मोटापा आजकल की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। आजकल हर दूसरा शख्स बढ़ते वजन से परेशान है। इसमें कोई शक नहीं है कि मोटापा न केवल किसी की सुंदरता को कम करता है बल्कि कई गंभीर रोगों का कारण भी बनता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अधिक वजन वाले व्यक्तियों को हाई बीपी, डायबिटीज, कैंसर आदि जैसे रोगों का ज्यादा खतरा होता है। अगर आपके पेट और कमर में चर्बी जम गई है, एक्सरसाइज करने के बावजूद कम नहीं हो रहा है तो आप खाने से पहले दो चीजों का सेवन कर सकते हैं। करीब एक महीने तक इनका इस्तेमाल करने से फैट तेजी से कम हो सकता है।

चर्बी को बर्फ की तरह पिघला देंगी ये दो चीज

लंच या डिनर से पहले इन दोनों का इस्तेमाल पेट की चर्बी कम कर सकती है। इसके कई फायदे सेहत को मिलते हैं। बिना मेहनत के ये शरीर की फैट को जला सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

सुबह सबसे पहले एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पिएं। इससे चर्बी तेजी से कम हो सकती है। एप्पल साइडर विनेगर मेटाबॉलिक सिंड्रोम की दवा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक, इसमें एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद मिलता है। इसके ज्यादा खाने से बच जाते हैं और कम कैलोरी शरीर तक पहुंचती है। एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखने का काम करता है। दिन में दो या तीन बार आप इसका सेवन खाने से 15 मिनट पहले कर सकते हैं।

इसबगोल

खाना खाने के करीब आधा घंटे पहले इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो एप्पल साइडर विनेगर में इसे मिलाकर पी सकते हैं। हाई फाइबर होने के वजह से ये फैट को जलाता है। इसे खाने से पेट भरा लगता है और खाना कम खाया जाता है। सुबह-सुबह खाली पेट नींबू पानी में इसबगोल पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। खाने से पहले दही में भी इसे मिलाकर पी सकते हैं। इन दोनों चीजों का सेवन करीब एक महीने तक करने पर पेट और कमर की चर्बी तेजी से पिघल जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments