Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलHoliday list 2024: 2024 की अनिवार्य और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट जारी,...

Holiday list 2024: 2024 की अनिवार्य और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट जारी, बना लें घूमने का प्लान

Holiday list 2024: नए साल के आने में कुछ दिन ही रह गए हैं। लोग नए साल की जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने साल 2024 के गैजेटेड छुट्टी यानी कि राजपत्रित छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। गिनती की छुट्टियां सामान्य हैं। यह सूची राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों, धार्मिक त्योहारों, ऐतिहासिक घटनाओं और अन्य क्षेत्रीय अनुष्ठानों का मिश्रण है। 3 जुलाई, 2023 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 2024 में दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित सभी केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में लगभग 17 राजपत्रित छुट्टियां मनाई जाएंगी। इसके अलावा, कुछ प्रतिबंधित छुट्टियां भी होंगी। आप राजपत्रित और प्रतिबंधित छुट्टियों की नीचे दी गई तालिकाओं की मदद से अपना कैलेंडर तैयार कर सकते हैं और अपने सप्ताहांत की योजना भी बना सकते हैं।

17 राजपत्रित छुट्टियां और 31 प्रतिबंधित छुट्टियां

केंद्र सरकार की लिस्ट में 17 अनिवार्य हॉलिडे घोषित किए गए हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक परिपत्र में 17 राजपत्रित छुट्टियां और 31 प्रतिबंधित छुट्टियां घोषित की गई हैं। प्रतिबंधित छुट्टियां राज्य और संस्थान पर निर्भर करती हैं यानी कि यह वैक्लपिक होती हैं। भारत में पूरे वर्ष सार्वजनिक छुट्टियों की एक लंबी सूची देखी जाती है, जिन्हें सरकारी छुट्टियों के रूप में भी जाना जाता है। इसमें भारत में संघ या राज्य स्तर पर कानून बनाए गए विभिन्न सांस्कृतिक, राष्ट्रवादी और धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं। संपूर्ण केंद्र सरकार अवकाश सूची 2024 नीचे देखें।

अनिवार्य छुट्टियों की लिस्ट

  • 1- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, शुक्रवार
  • 2- होली – 25 मार्च, होली
  • 3- गुड फ्राइडे – 29 मार्च, शुक्रवार
  • 4- ईद-उल-फितर – 11 अप्रैल, गुरुवार
  • 5- राम नवमी – 17 अप्रैल, बुधवार
  • 6- महावीर जयंती – 21 अप्रैल, रविवार
  • 7- बुद्ध पूर्णिमा – 23 मई, गुरुवार
  • 8- ईद-उल-जुलहा(बकरीद) – 17 जून, सोमवार
  • 9- मुहर्रम – 17 जुलाई, बुधवार
  • 10- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, गुरुवार
  • 11- जन्माष्टमी – 26 अगस्त, सोमवार
  • 12- मिलाद-उन-नबी – 16 सितंबर, सोमवार
  • 13- गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, बुधवार
  • 14- दशहरा – 12 अक्टूबर, शनिवार
  • 15- दिवाली – 31 अक्टूबर, गुरुवार
  • 16- गुरु नानक जयंती – 15 नवंबर, शुक्रवार
  • 17-क्रिसमस – 25 दिसंबर, बुधवार

वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट

  • 1- नव वर्ष – 1 जनवरी, सोमवार
  • 2- लोहड़ी – 13 जनवरी, शनिवार
  • 3- मकर संक्रांति – 14 जनवरी, रविवार
  • 4- माघ बिहू/पोंगल- 15 जनवरी, सोमवार
  • 5- गुरु गोबिंद सिंह जयंती- 17 जनवरी, बुधवार
  • 6- हजरत अली का जन्म दिन – 25 जनवरी, गुरुवार
  • 7- बसंत पंचमी – 14 फरवरी, बुधवार
  • 8- शिवा जी जयंती- 19 फरवरी, सोमवार
  • 9- गुरु रवि दास जयंती- 24 फरवरी, शनिवार
  • 10- स्वामी दयानंद सरस्वती – 6 मार्च, बुधवार
  • 11- महाशिवरात्रि – 8 मार्च, शुक्रवार
  • 12- होलिका दहन- 24 मार्च, रविवार
  • 13- डोल यात्रा – 25 मार्च, सोमवार
  • 14- ईस्टर- 31 मार्च, रविवार
  • 15- जमात-उल-विदा- 5 अप्रैल, शुक्रवार
  • 16- गुड़ी पड़वा/उगादि/चेती चंद/चैत्र शुक्लादि- 9 अप्रैल, मंगलवार
  • 17- वैसाखी, विशु- 13 अप्रैल, शनिवार
  • 18- तमिल नव वर्ष दिवस, वैशाखड़ी (बंगाल)/बाहाग बिहु (असम)- 14 अप्रैल, रविवार
  • 19- गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती- 8 मई, बुधवार
  • 20- रथ यात्रा- 7 जुलाई, रविवार
  • 21- पारसी नव वर्ष का दिन, नौराज- 15 अगस्त, गुरुवार
  • 22- रक्षाबंधन- 19 अगस्त, सोमवार
  • 23- गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी- 7 सितंबर, शनिवार
  • 24- ओणम- 15 सितंबर, रविवार
  • 25- दशहरा (सप्तमी)- 10 अक्टूबर, गुरुवार
  • 26 दशहरा (महाअष्टमी)- 11 अक्टूबर, शुक्रवार
  • 27- महर्षि वाल्मिकी जयंती- 17 अक्टूबर, गुरुवार
  • 28- करवा चौथ – 20 अक्टूबर, रविवार
  • 29- नरक चतुर्दशी- 31 अक्टूबर, गुरुवार
  • 30- गोवर्धन पूजा- 2 नवंबर, शनिवार
  • 31 भाई दूज- 3 नवंबर, रविवार
  • 32 छठ पूजा- 7 नवंबर, गुरुवार
  • 33- गुरु तेज बहादुर का शहीदी दिवस- 24 नवंबर, रविवार

देश की विशाल सांस्कृतिक विरासत के बावजूद भारत में केवल तीन राष्ट्रीय छुट्टियां हैं गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर)। भारत के प्रमुख क्षेत्रों में, अन्य राज्य छुट्टियों के साथ, तीस से अधिक बड़े-बड़े उत्सव मनाये जाते हैं। राज्यों में वहां की भाषा और धार्मिक आबादी के आधार पर क्षेत्रीय उत्सव मनाए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments