Tuesday, May 30, 2023
Homeलाइफस्टाइलडायबिटीज कम करना चाहते हैं तो ऐसे करें जामुन का सेवन

डायबिटीज कम करना चाहते हैं तो ऐसे करें जामुन का सेवन

Jamun For Diabetes: गर्मीयों का सीजन चला रहा है। इस सीजन में हमें आसनी से मार्केट जामुन उपलब्ध हो जाता है। जामुन एक ऐसा फल जिसे खाने से कई तरह की बीमारियों को कम किया जा सकता है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। इसे खाने से ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाती है, तो इसे कंट्रोल करने में बहुत समय लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जामुन खाने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। जामुन को अंग्रेजी में इंडियन ब्लैकबेरी नाम से जाना जाता है। इसमें काफी कम कैलोरी होती है, इसमें बहुत सारा फाइबर होता है। यह वजन कम करने में भी आपकी सहायता करता है।

डायबिटीज में जामुन फल खाने के फायदे

जामुन में भरपूर मात्रा में इंसुलिन पाया जाता है। यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जिसे खाने से ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल रहता है।

जामुन में उच्च मात्रा में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य रखता है।

ये उच्च रक्तचाप नियंत्रित करता है।

जामुन में उच्च मात्रा में पोटेशियम भी पाया जाता है। दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में यह बेहद फायदेमंद है।

इसे खाने से भूख कम लगती है और वज़न नियंत्रित रहता है।

डायबिटीज के लक्षण-

डायबिटीज लक्षण रात में ज्यादा पेशाब आना, प्यास लगना, बेवजह वजन घटना, भूख लगना, नजर धुंधली होना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना, घाव ठीक ना होना, ड्राई स्किन, थकावट रहना आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group