Sunday, June 4, 2023
Homeदुनियाडॉक्टरों ने किया चमत्कार, दुनिया में पहली बार मां के गर्भ में...

डॉक्टरों ने किया चमत्कार, दुनिया में पहली बार मां के गर्भ में बच्चे की ब्रेन सर्जरी

वॉशिंगटनः दुनिया में पहली बार डॉक्टरों ने किया चमत्कार किया है। मां के गर्भ में बच्चे की ब्रेन सर्जरी की है। डॉक्टरों ने इस बीमारी का पता अल्ट्रासाउंड द्वारा लगाया है। बोस्टन के डॉक्टरों ने इस बच्चे का ऑपरेशन उसकी मां के गर्भ में रहने के दौरान किया। बोस्टन के डॉक्टरों ने बताया कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि मॉ के गर्भ में शिशु और उसकी मां स्वस्थ हैं।

इस दुर्लभ बीमारी को गैलेन मालफॉर्मेशन की नस के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी में ब्रेन से हार्ट तक खून पहुंचाने वाली नलिकाओं का विकास नहीं हो पाता। ब्रेन की धमनियां खून को नसों के बजाय सीधे शिराओं में प्रवाहित करती हैं। इससे दिल खून से भर जाता है और खतरनाक रूप से हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।

10 डॉक्टरों की टीम ने इस सर्जरी को दिया अंजाम

यह सर्जरी अमेरिका के बोस्टन चिल्ड्रंस हॉस्पिटल और मेसाचूसिट्स जनरल हॉस्पिटल के 10 डॉक्टरों की टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया। इसमें गर्भ में बच्चे की खोपड़ी को काटकर विकसित हो रहे दिमाग में यह सर्जरी की गई।

डॉक्टरों ने गर्भावस्था के 34 हफ्ते बाद पेट में ही बच्ची की ब्रेन सर्जरी का फैसला लिया। यह सर्जरी सफल रही और कुछ ही दिनों बाद बच्ची का जन्म हो गया। सर्जरी को 7 सप्ताह हो चुके हैं और मां और बच्ची ठीक हैं। बच्ची सामान्य तरीके से खा रही है और उसका वजन भी बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group