Saturday, July 27, 2024
HomeदेशCrime: 60 बार चाकू मारने के बाद शव पर नाचता रहा नाबालिग...

Crime: 60 बार चाकू मारने के बाद शव पर नाचता रहा नाबालिग कातिल, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार रात हुई 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या में दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। महज 16 साल का आरोपी अब तक 3 कत्ल कर चुका है। यह हत्या इसलिए हुई क्योंकि पीड़ित ने हत्यारे को ₹350 उधार देने से मना कर दिया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते रात 350 रुपये की लूट के लिए वेलकम इलाके में 17 वर्षीय यूसुफ की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लूट का विरोध करने के चलते नाबालिग आरोपी ने उस पर 60 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। उसने यह सुनिश्चित किया कि वह बचना नहीं चाहिए। वायरल सीसीटीवी फुटेज में वारदात के दौरान आरोपी मौत के बाद भी मृतक के चेहरे पर लात मार रहा है। कभी वह उसके बाल घसीटकर गली में ले जा रहा है।

घटना CCTV कैमरे में कैद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेलकम इलाके की एक मजदूर कॉलोनी में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने दूसरे 17 वर्षीय नाबालिग से बिरयानी खाने के लिए ₹350 रूपए उधार माँगे। पीड़ित ने देने से मना किया। क्योंकि, दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। हत्यारे ने इसके बाद पीड़ित को लूटने की कोशिश की। वहीं लूट में नाकाम होने के बाद हत्यारा हमला करने लगा। उसने सबसे पहले पीड़ित पर हमला किया और उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया। फिर वह उसे घसीट कर पास की एक गली में लेकर गया। जहाँ उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हत्यारे ने पीड़ित किशोर के गले, सिर और बाकी शरीर पर कम से कम 60 बार चाकू से वार किए। उसे लात-घूसों से मारा और उसकी हत्या कर दी। वह किशोर के शरीर पर खड़े होकर इसके बाद नाचता भी है। इसके पश्चात वह ₹350 लेकर भाग जाता है।

घायल को अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया

यह जानकारी सामने आई है कि किशोर को इसके बाद जीटीबी नगर अस्पताल लेकर जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के दौरान उसे रोकने के लिए आसपास की महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने कोशिश भी की। लेकिन हत्यारे ने उन्हें भी चाकू दिखा कर डरा दिया। इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस के डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा है, “हमें यह जानकारी मिली थी कि एक किशोर को चाकू मारा गया है। घायल को अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं CCTV फुटेज के माध्यम से हत्यारे की पहचान कर ली गई है।” वारदात मे इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। हत्या की वजह लूट है। हिरासत में लिए गए नाबालिग द्वारा पूर्व में किए गये अपराधों की जानकारी नहीं है, क्योंकि नाबालिगों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस नहीं रख सकती। वारदात के वक्त आरोपी संभवत: शराब के नशे में भी था। फिलहाल नाबालिग को जे जे बोर्ड में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments