Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि की खबर फर्जी, चुनाव आयोग...

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि की खबर फर्जी, चुनाव आयोग ने दी ये जानकारी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एक महीने के लिए सेवावृद्धि मिल गई है। इस खबर को फर्जी बताया गया है। इकबाल सिंह बैंस को तीसरी बार सेवा वृद्धि मिली है। ऐसी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसे लेकर चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर शेयर की जा रही है कि, चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य सचिव के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह स्पष्ट किया गया है कि आयोग द्वारा ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है।

इस बीच, चर्चा रही कि चुनाव आयोग ने बैंस की सेवावृद्धि को मंजूरी दे दी है, लेकिन ऐसी चर्चाओं का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने खंडन किया। कहा है कि अभी मुख्य सचिव पद को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है।प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह-छह माह करके दो बार सेवावृद्धि मिल चुकी है। 30 नवंबर को सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। इससे पूर्व ही नए मुख्य सचिव को लेकर निर्णय किया जाना है।

इकबाल सिंह बैंस 1985 बैच के IAS अधिकारी

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं। वो पिछले साल यानी 30 नवंबर 2022 को ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन सरकार ने 29 नवंबर को रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले ही सेवावृद्धि देते हुए 6 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments