Saturday, July 27, 2024
Homeदेशहॉकी इंडिया ने आरएनटीयू के खिलाड़ी का किया सम्‍मान

हॉकी इंडिया ने आरएनटीयू के खिलाड़ी का किया सम्‍मान


भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय आरएनटीयू के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, अदिती महेश्वरी को हॉकी इंडिया ने अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया। दिल्ली में आयोजित समारोह की शुरुआत माइलस्टोन अवाड्र्स 2023 से हुई, जिसमें विवेक सागर प्रसाद को 100 अंतरराष्ट्रीय कैप पूरे करने के लिए एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं जूनियर एशिया कप 2023 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जूनियर महिला टीम को भी सम्मानित किया गया। इस टीम में आरएनटीयू की अदिती महेश्वरी ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया था, उन्हें दो लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोट्र्स बोर्ड के सलाहकार अशोक ध्यानचंद को समारोह में शीर्ष पुरस्कार हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इन्‍होंने दी बधाई

सलाहकार व खिलाडिय़ों के सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, प्रो चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति प्रो रजनी कांत, कुलसचिव डॉ विजय सिंह और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाडिय़ों और अशोक ज्ञानचंद को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा की यह विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments