Tuesday, December 5, 2023
Homeदेशझारखंड में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 6 लोगों की...

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 6 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से जा टकराई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल बच्चों को पास में मौजूद सदर अस्पताल पहुंचाया हादसा शनिवार की सुबह मुफ्फसिल थाना इलाके के बाघमारा के पास हुआ। स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी जिसके बाद चालक समेत पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हुए जिसमें से एक ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमेलेश पासवान मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल बच्चों और बाकी के लोगों को नजदीक स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में जिन 6 लोगों की मृत्यु हुई है उनके शव को भी अस्पताल भेजा गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सभी लोग स्कॉर्पियो से बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया से टिकोडीह गांव गये हुए थे। रात में भोजन करने के बाद सभी लोग वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर एक पेड़ से हो गयी। जिससे घटना स्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो गयी। जबकि, एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। वहीं, दूसरे घायल की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के पर खच्चेउड़ गये। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान मो. यूसुफ मियां 72 वर्ष, इम्तियाज मियां 40 वर्ष, सुभान अंसारी 35 वर्ष और चालक सगीर अंसारी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का नाम याकुफ अंसारी 75 वर्षऔर आफताब अंसारी 35 वर्ष है। बताया जाता है कि गजोडीह निवासी डा. फारूक अंसारी के पुत्र की शादी थी। इस वजह सेसभी लोग सगीर अंसारी की गाड़ी को रेंट मेंलेकर गिरिडीह के टिकोडीह गांव गये हुए थे। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह पहुंचेसदर अस्पताल घटना की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments