Sunday, September 8, 2024
HomeदेशISRO: PM मोदी ने किया ऐलान, चंद्रयान-3 जहां उतरा उस जगह का...

ISRO: PM मोदी ने किया ऐलान, चंद्रयान-3 जहां उतरा उस जगह का नाम ‘शिवशक्ति’

PM Modi At ISRO: चांद पर जहां भारत का मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम से जाना जाएगा- PM मोदी ने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भारत का चंद्रयान लैंड किया है, उस जगह को अब से शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।

दो देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी सीधे बेंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने इसका ऐलान किया है चंद्रयान 3 ने इतिहास रचते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया। उस सफलता के बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल है।

ISRO के वैज्ञानिकों से की मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरू पहुंचे और उन्होंने ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भारत का चंद्रयान लैंड किया है, उस जगह को अब से शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

ISRO ने ट्वीट करके दी खुशखबरी

अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर, ‘विक्रम’, बुधवार शाम को अभी तक अछूते रहे चंद्र दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया था। Chandrayaan-3 का रोवर यानी प्रज्ञान लैंडर से बाहर आने के बाद चांद की सतह पर करीब 8 मीटर (26.24 फीट) चल चुका है। ये खुशखबरी ISRO ने ट्वीट करके दी है। रोवर, लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की सेहत ठीक है। सभी के पेलोड्स यानी उनके अंदर लगे यंत्र सही-सलामत काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group