Saturday, July 27, 2024
Homeदेशकिसानों को ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली में नहीं करेंगे प्रवेश

किसानों को ट्रैक्टर मार्च आज, दिल्ली में नहीं करेंगे प्रवेश

संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वह आज यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल कर प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि किसान अपनी फसलों के लिये एमएसपी गारंटी के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के ट्रेक्टर मार्च को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली की सीमाओं और एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिये हैं। प्रदर्शन और ट्रैक्टर मार्च के बारे में जानकारी देते हुये भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि भाकियू ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी। हमारा यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और न किसी प्रकार से यातायात को प्रभावित करने दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ऐलान किया कि सोमवार को हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की कतार खड़ी की जाएगी। किसान उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेकपोस्ट से लेकर दिल्ली से लगते गाजीपुर बॉर्डर तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे।

किसान एनसीआर में भी प्रदर्शन करेंगे

नोएडा के किसान सोमवार को सुबह 10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर रास्ते बदले रहेंगे। वहीं, गाजियाबाद में किसान मोदीनगर, मुरादनगर और दुहाई में एनएच-58 पर और लोनी में सहारनपुर रोड पर प्रदर्शन करेंगे।

कई स्तर पर किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम

दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों की संख्या में इजाफा किया गया है। रिजर्व बटालियन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। अगर किसान प्रवेश कर जाते हैं तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस को तैयार रखा गया है। पिकेट से लेकर बैरिकेड, कंटेनर, की व्यस्था कर सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments