Saturday, July 27, 2024
Homeदेशचमत्कार : कर्नाटक में 10 हजार साल पुरानी भगवान विष्णु की राम...

चमत्कार : कर्नाटक में 10 हजार साल पुरानी भगवान विष्णु की राम लला जैसी मूर्ति मिली

कर्नाटक के शासकीय अधिकारियोंं ने जानकारी देते हुये बताया है कि कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की अति प्रचीन मूर्ति मिली है। इस मूर्ति के साथ ही एक शिवलिंग भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति हजारों साल पुरानी है। मूर्ति के बारे में बताया जा रहा है कि इस मूर्ति के सभी तरफ भगवान के दशावतारों को उकेरा गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह मूर्ति हजारों साल पुरानी बतायी जा रही है। मूर्ति की जो खास और चमत्कारिक यह है कि यह मूर्ति काफी हद तक वैसी ही दिखती है जैसी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की गई है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को विशेष मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे विधि विधान के साथ राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। विष्णु की मूर्ति खड़ी स्थिति में है जिसके चारों ओर एक आभामंडल है जो 10 अवतारों को दर्शाता है। वहीं, मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है। रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की स्थापित रही होगी और संभवत: किसी घटनावश अथवा मंदिर को नुकसान पहुंचने के दौरान अथवा किसी अन्य धार्मिक विधान के तहत इस मूर्ति को नदी में प्रवाहित की गई होगी। जानकारों द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि यह मूर्ति लगभग 10 हजार साल पुरानी हो सकती है। पुरातत्वविदों का भी कहना है कि यह मूर्ति 10वीं या 12 शताब्दी की हो सकती है। इस मूर्ति को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सौैंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments